Aus vs Ban 1st Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का सेशन में बांग्लादेशी टीम के नाम रहा है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 198 रन के जवाब में बांग्लादेश ने दो विकेट के नुकसान पर 181 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं।
Australia vs Bangladesh 1st Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भी मेहमान टीम दबदबा देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया को पहले पारी में महज 198 रन पर समेटने के बाद बांग्लादेश की टीम ने दूसरे दिन पहले सेशन तक दो विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं। तंजीद हसन अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा करते हुए 74 रन पर नाबाद हैं। वही मोमिनुल हक अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन बनाकर जोश हेजवुड का शिकार हुए।
तंजीद ने दूसरे टेस्ट में जड़ा अपना पहला अर्धशतक
बांग्लादेश ने दूसरे दिन पहले सेशन में शुक्रवार को बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। तंजीद और मोमिनुल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई सीमर्स को विकेट के लिए खूब तरसाया। तंजीद ने मोमिनुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी करते हुए दूसरे ही टेस्ट में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। बांग्लादेश को दूसरा झटका मोमिनुल के रूप में 138 के स्कोर पर लगा। मोमिनुल ने 49 रन बनाए और वह अपने अर्धशतक से चूक गए।
हसन महमूद ने अकेले चटकाए छह विकेट
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर अपनी पहली पारी में महज 198 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। उसके पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। वहीं, बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने छह विकेट हॉल अपने नाम किया था। उनके अलावा तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने दो-दो विकेट चटकाए।
चारों सेशन रहे बांग्लादेश के नाम
बांग्लादेश ने लंच तक 198 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 181 रन बना लिए हैं। अब वह ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ 17 रन पीछे है। नजमुल हुसैन शांतो 28 रन बनाकर खेल रहे है, वहीं तंजीद हसन तमीम 74 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस तरह अभी तक इस मैच के चारों सेशन मेहमान बांग्लादेश टीम के नाम रहे हैं। जहां पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कहर बरपाया था, वहीं, दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई सीमर्स विकेट लिए तरस रहे हैं।
Sports – Patrika | CMS



