आगरा में सुबह से छाए बादल, बारिश के आसार:उमस से नहीं है राहत, 19 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

आगरा में सुबह से छाए बादल, बारिश के आसार:उमस से नहीं है राहत, 19 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

आगरा में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकलने से तापमान फिलहाल करीब 28 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन उमस बनी हुई है। हवा में नमी करीब 80% है। मौसम विभाग ने आज एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है। वही इस बार सामान्य से दो प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। यमुना का जलस्तर 149.60 मीटर पर स्थिर यमुना का जलस्तर 149.60 मीटर पर स्थिर है। हथिनी कुंड से 30 हजार क्यूसेक और गोकुल बैराज से 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।जिससे यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है । वहीं इस मानसून आगरा में अब तक 321.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य बारिश 316.4 मिमी होनी चाहिए थी। यानी इस बार अब तक सामान्य से करीब 2% अधिक बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में 22.4 मिमी बारिश आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटे में आगरा में 22.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आज 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक के दौर हो सकते हैं। अगले पांच दिन बादल-बारिश का दौर 15 अगस्त को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। 16 से 19 अगस्त तक भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *