आवास निर्माण नहीं कराने वालों को भेजा जाएगा नोटिस

आवास निर्माण नहीं कराने वालों को भेजा जाएगा नोटिस

वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में आवास योजना की प्रथम किश्त की राशि प्राप्त करने के बाद भी मकान निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने वाले लाभुकों को अब उजला नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस के माध्यम से लाभुकों को अविलंब आवास निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया जाएगा। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में लोहरगांवा पंचायत के पांच लाभुकों को नोटिस भेजने की तैयारी है। गुरुवार को बीडीओ कुमुद कुमार ने आवास पर्यवेक्षक राशिद के साथ लोहरगांवा व दक्षिणी हुसेनी पंचायत पहुंचकर आवास योजना की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लाभुकों से मुलाकात कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया। भास्कर न्यूज | डुमरियाघाट रामपुरवा डीह गांव के समीप कबाड़ व्यवसायी से हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट की बाइक, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, रामपुरवा डीह निवासी कबाड़ व्यवसायी राजू पटेल ने डुमरियाघाट थाने (कांड संख्या 252/26) में आवेदन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 4-5 बदमाशों ने हथियार दिखा कर उनकी बाइक, मोबाइल और नकदी छीन ली। आवेदन में सुभाष महतो नामक एक आरोपित का नाम दर्ज था। घटना की सूचना देर से देने के कारण पुलिस को शुरुआत में मामले पर संदेह हुआ था। थानाध्यक्ष के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय सत्यापन में मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने 12 अगस्त की रात विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर चार आरोपितों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पकड़ी गांव निवासी सुभाष महतो (23) व राहुल कुमार (27), रामपुरवा डीह निवासी नंदू महतो (35) और संग्रामपुर के तिवारी टोला निवासी आयुष कुमार तिवारी (19) शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में आवास योजना की प्रथम किश्त की राशि प्राप्त करने के बाद भी मकान निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने वाले लाभुकों को अब उजला नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस के माध्यम से लाभुकों को अविलंब आवास निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया जाएगा। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में लोहरगांवा पंचायत के पांच लाभुकों को नोटिस भेजने की तैयारी है। गुरुवार को बीडीओ कुमुद कुमार ने आवास पर्यवेक्षक राशिद के साथ लोहरगांवा व दक्षिणी हुसेनी पंचायत पहुंचकर आवास योजना की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लाभुकों से मुलाकात कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया। भास्कर न्यूज | डुमरियाघाट रामपुरवा डीह गांव के समीप कबाड़ व्यवसायी से हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूट की बाइक, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, रामपुरवा डीह निवासी कबाड़ व्यवसायी राजू पटेल ने डुमरियाघाट थाने (कांड संख्या 252/26) में आवेदन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 4-5 बदमाशों ने हथियार दिखा कर उनकी बाइक, मोबाइल और नकदी छीन ली। आवेदन में सुभाष महतो नामक एक आरोपित का नाम दर्ज था। घटना की सूचना देर से देने के कारण पुलिस को शुरुआत में मामले पर संदेह हुआ था। थानाध्यक्ष के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय सत्यापन में मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने 12 अगस्त की रात विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर चार आरोपितों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पकड़ी गांव निवासी सुभाष महतो (23) व राहुल कुमार (27), रामपुरवा डीह निवासी नंदू महतो (35) और संग्रामपुर के तिवारी टोला निवासी आयुष कुमार तिवारी (19) शामिल हैं। पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *