जिले के 21 प्रखंडों की 59 पंचायतों में 18 अगस्त को छठे चरण का सहयोग शिविर लगेगा। इसमें ग्रामीण सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव रख सकेंगे। शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन कराने के लिए डीएम सौरभ सुमन यादव ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंडों और पंचायतों में समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि आवंटित प्रखंड एवं पंचायत में शिविर को सफल बनाने के लिए संबंधित बीडीओ से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। पंचायत स्तर तक के अधिकारियों को भी शिविर के आयोजन और शिकायतों के निष्पादन को लेकर निर्देश दिए गए हैं। सहयोग शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1100 पर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक जानकारी ली जा सकती है। विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता है। प्रशासन के अनुसार परिवाद दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उसके निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है। आदापुर की भेडिहारी, बखरी व कोरैया में डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार नोडल पदाधिकारी होंगे। छौड़ादानो की खैरवा व जीतपुर के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और रामगढ़वा की मुरला व बेला के लिए एसडीओ रक्सौल नोडल होंगे। रक्सौल की पलनवा जगधर, लौकरिया व परसौना तपसी तथा चिरैया की छह पंचायतों में शिविर होगा। जिले के 21 प्रखंडों की 59 पंचायतों में 18 अगस्त को छठे चरण का सहयोग शिविर लगेगा। इसमें ग्रामीण सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव रख सकेंगे। शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन कराने के लिए डीएम सौरभ सुमन यादव ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंडों और पंचायतों में समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि आवंटित प्रखंड एवं पंचायत में शिविर को सफल बनाने के लिए संबंधित बीडीओ से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। पंचायत स्तर तक के अधिकारियों को भी शिविर के आयोजन और शिकायतों के निष्पादन को लेकर निर्देश दिए गए हैं। सहयोग शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1100 पर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक जानकारी ली जा सकती है। विभागीय पोर्टल sahyog.bihar.gov.in पर भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज किया जा सकता है। प्रशासन के अनुसार परिवाद दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उसके निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है। आदापुर की भेडिहारी, बखरी व कोरैया में डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार नोडल पदाधिकारी होंगे। छौड़ादानो की खैरवा व जीतपुर के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और रामगढ़वा की मुरला व बेला के लिए एसडीओ रक्सौल नोडल होंगे। रक्सौल की पलनवा जगधर, लौकरिया व परसौना तपसी तथा चिरैया की छह पंचायतों में शिविर होगा।


