उज्जैन | निखिल पिता रामबाबू 25 साल निवासी ढांचा भवन ने फांसी लगा ली। युवक पानी पतासी का ठेला लगाता था। सूचना पर चिमनगंज मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवा पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया किन कारणों के चलते युवक ने फंदा लगाया है, ये जांच के बाद स्पष्ट होगा।


