पसराहा थाना क्षेत्र की बड़ी पसराहा पंचायत के वार्ड संख्या-4 में गुरुवार सुबह कुएं से 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान उगेश्वरी देवी, पति स्व. भुजंगी सिंह, निवासी बड़ी पसराहा के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार व अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। करीब दो घंटे बाद चलंत एसएफएल खगड़िया की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक सैंपल जुटाकर जांच के लिए ले गई। स्थानीय लोगों ने मृतका की बड़ी बहू सीता देवी पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। बताया गया कि घटना के बाद से सीता देवी घर से फरार है। हालांकि, पुलिस ने आरोप की पुष्टि नहीं की है। मृतका की पोती ने बताया कि दादी रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद सो गई थीं। सुबह मां घर में नहीं थीं। इसके बाद कुएं में शव मिलने की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एसएफएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पसराहा थाना क्षेत्र की बड़ी पसराहा पंचायत के वार्ड संख्या-4 में गुरुवार सुबह कुएं से 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान उगेश्वरी देवी, पति स्व. भुजंगी सिंह, निवासी बड़ी पसराहा के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार व अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। करीब दो घंटे बाद चलंत एसएफएल खगड़िया की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक सैंपल जुटाकर जांच के लिए ले गई। स्थानीय लोगों ने मृतका की बड़ी बहू सीता देवी पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। बताया गया कि घटना के बाद से सीता देवी घर से फरार है। हालांकि, पुलिस ने आरोप की पुष्टि नहीं की है। मृतका की पोती ने बताया कि दादी रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद सो गई थीं। सुबह मां घर में नहीं थीं। इसके बाद कुएं में शव मिलने की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एसएफएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


