डिग्री जरूरी, लेकिन स्किल्स के बिना बात नहीं बनेगी:जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अनुपम चौकसे बोले- इंडस्ट्री में पहचान स्किल्स से बनती है

डिग्री जरूरी, लेकिन स्किल्स के बिना बात नहीं बनेगी:जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अनुपम चौकसे बोले- इंडस्ट्री में पहचान स्किल्स से बनती है

शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है। डिग्री आज भी जरूरी है, लेकिन यह केवल एंट्री पॉइंट है। इसके बाद इंडस्ट्री में आपकी पहचान आपकी स्किल्स से बनती है। यह कहना है जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर और कलचुरी एलएनसीटी ग्रुप इनक्यूबेशन सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम चौकसे का। उन्होंने कहा कि आज एआई और टेक्नोलॉजी के दौर में इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है। इसलिए स्टूडेंट्स को भी लगातार खुद को अपडेट करने और अपनी स्किल्स को शार्प करने की जरूरत है। संस्थान के स्तर पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स, नए हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर और ट्रेनिंग प्रोग्राम्स के जरिए बच्चों को इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने की कोशिश की जा रही है। चौकसे ने कहा कि वे बच्चों और पेरेंट्स से हमेशा कहते हैं कि संस्थान अवसर और संसाधन उपलब्ध करा सकते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल करना विद्यार्थियों को ही है। उनके लिए अनुशासन आज भी शिक्षा की बुनियाद है। इसी के साथ बच्चों को प्लेसमेंट के अवसर, इंडस्ट्री एक्सपोजर और स्किल डेवलपमेंट की तैयारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि बच्चे सिर्फ जॉब सीकर न बनें, बल्कि जॉब गिवर बनने के बारे में सोचें। इसी सोच के साथ इनक्यूबेशन सेंटर और एंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट सेल के जरिए स्टार्टअप और नए आइडियाज को बढ़ावा दिया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *