महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर नंगा हुआ युवक:निजी अंगों को दिखाकर किया गंदा इशारा, पुराने लेन देन का था विवाद

महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर नंगा हुआ युवक:निजी अंगों को दिखाकर किया गंदा इशारा, पुराने लेन देन का था विवाद

लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में दुकान घुसकर एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत की। दुकान में बैठी महिलाओं के सामने कपड़े उतार कर नंगा हो गया। इसके बाद उन्हें धमकी देने लगा। पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्रीति नगर फैजुल्लागंज निवासी महिला ने बताया वह किराए की दुकान लेकर जनरल स्टोर चलती हैं। गुरुवार को वह अपनी दुकान पर बैठी थी। तभी ढुढोली निवासी मोंटू गुप्ता उनकी दुकान पर आया। पिछला हिसाब किताब को लेकर गंदी गालियां देने लगा। इसका विरोध करने पर जबरदस्ती दुकान में घुस आया। दुकान के अंदर महिला की भतीजी भी मौजूद थी। इस दौरान मोंटू दोनों के सामने अपने सारे कपड़े निकाल कर नंगा हो गया। इसके बाद जानबूझकर अपने निजी अंगों को दिखाने लगा। शर्मिंदा होकर उसे इस तरह की हरकत करने से मना किया गया। तब जाकर वह कपड़े पहना। इस घटना से परिवार काफी डरा हुआ है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जो महिला की दुकान में लगा हुआ था। उसमें साफ तौर पर मोंटू गंदी हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मोंटू ने पीड़ित महिला के बेटे को कॉल करके गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला का दावा है उनके पास मोंटू की कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *