झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की आरा नगर इकाई ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वाले छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। ABVP के शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जाता है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ABVP के राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक ऋतुराज चौधरी ने कहा कि झारखंड में लगातार पेपर लीक होने की घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र इन अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तार लगाए गए, जबकि ऐसे तार सामान्यत: सुरक्षा व्यवस्था में इस्तेमाल किए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में आंदोलन करने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस कार्रवाई की गई और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। ‘लोकतंत्र में मांगों को लेकर आंदोलन करना हर नागरिक का अधिकार है’ ऋतुराज चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में झारखंड सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर देशभर से ABVP कार्यकर्ता झारखंड पहुंचकर छात्रों की आवाज को मजबूती देने का काम करेंगे। प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक निखिल राज ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई, उसके खिलाफ सवाल उठने के बावजूद जिम्मेदारी सौंपना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे झारखंड के योग्य, होनहार और गरीब छात्रों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री राहुल कुमार ने किया। इस मौके पर राजन कुमार, आदित्य कुमार, हैप्पी किशोर, रोहित नरेश, तिवारी सूर्यमणि ललन, हिमांशु कुमार, विक्रांत ओझा, उत्सव राठौड़, प्रशांत कुमार, आयुष कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की आरा नगर इकाई ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वाले छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। ABVP के शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जाता है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ABVP के राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक ऋतुराज चौधरी ने कहा कि झारखंड में लगातार पेपर लीक होने की घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र इन अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तार लगाए गए, जबकि ऐसे तार सामान्यत: सुरक्षा व्यवस्था में इस्तेमाल किए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में आंदोलन करने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस कार्रवाई की गई और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। ‘लोकतंत्र में मांगों को लेकर आंदोलन करना हर नागरिक का अधिकार है’ ऋतुराज चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में झारखंड सरकार के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर देशभर से ABVP कार्यकर्ता झारखंड पहुंचकर छात्रों की आवाज को मजबूती देने का काम करेंगे। प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक निखिल राज ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई, उसके खिलाफ सवाल उठने के बावजूद जिम्मेदारी सौंपना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे झारखंड के योग्य, होनहार और गरीब छात्रों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री राहुल कुमार ने किया। इस मौके पर राजन कुमार, आदित्य कुमार, हैप्पी किशोर, रोहित नरेश, तिवारी सूर्यमणि ललन, हिमांशु कुमार, विक्रांत ओझा, उत्सव राठौड़, प्रशांत कुमार, आयुष कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


