बक्सर में RLM कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा:मान-सम्मान की अनदेखी का आरोप, शहर में पोस्टर लगाया

बक्सर में RLM कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा:मान-सम्मान की अनदेखी का आरोप, शहर में पोस्टर लगाया

बक्सर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की जिला इकाई में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। पार्टी के सांगठनिक हालात और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की अनदेखी से नाराज प्रदेश व जिला स्तर के नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया। इस घटना से जिले की पार्टी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। यह निर्णय शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित सिटी पैलेस में आयोजित एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता धनंजय कुशवाहा ने की, जबकि इसका संचालन प्रदेश महासचिव अरुण कुशवाहा ने किया। इसमें प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उपेंद्र कुशवाहा के साथ 16 अगस्त को बातचीत बैठक से पहले ही शहर भर में सामूहिक इस्तीफे से संबंधित पोस्टर-बैनर लगाए गए थे, जिन्हें कई कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। बैठक में प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा और वरिष्ठ नेता अरुण कुशवाहा ने बताया कि यह कदम कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और उनके सम्मान की लगातार अनदेखी कर रहा है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उन्होंने केवल अपने पदों से इस्तीफा दिया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का निर्णय आगे की बातचीत के बाद लिया जाएगा। बताया गया है कि इस मुद्दे पर आगामी 16 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ वार्ता प्रस्तावित है। लंबे विचार के बाद सामूहिक इस्तीफे का निर्णय यदि इस वार्ता में कार्यकर्ताओं की मांगों और उनके सम्मान को लेकर कोई उचित निर्णय नहीं होता है, तो बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे सकते हैं। सामूहिक इस्तीफा देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर, प्रदेश महासचिव बिहारी पासवान, मनोज कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा और पूर्व जिला अध्यक्ष रामअवतार राम प्रमुख हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा, जो बैठक में मौजूद नहीं थे, उन्होंने भी पटना से दूरभाष के माध्यम से अपने पद से इस्तीफे पर सहमति व्यक्त की। सभी की नजर 16 अगस्त को बातचीत पर इनके अतिरिक्त अर्जुन कुशवाहा, हिटलर कुशवाहा, तेजनारायण कुशवाहा, रिया शर्मा, प्रभावती कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, संजय कुशवाहा, विनोद ठाकुर, रमन राजभर, मिथिलेश राजभर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे पर हस्ताक्षर किए। नेताओं ने बक्सर में पार्टी की मौजूदा सांगठनिक स्थिति पर भी चिंता जताई। लंबे विचार-विमर्श के बाद सामूहिक इस्तीफे का निर्णय लिया गया। अब सभी की नजर 16 अगस्त को होने वाली वार्ता पर है। इस बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा कि नाराजगी दूर होती है या राष्ट्रीय लोक मोर्चा में इस्तीफों का सिलसिला आगे बढ़ता है। बक्सर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की जिला इकाई में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। पार्टी के सांगठनिक हालात और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की अनदेखी से नाराज प्रदेश व जिला स्तर के नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया। इस घटना से जिले की पार्टी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। यह निर्णय शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित सिटी पैलेस में आयोजित एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता धनंजय कुशवाहा ने की, जबकि इसका संचालन प्रदेश महासचिव अरुण कुशवाहा ने किया। इसमें प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उपेंद्र कुशवाहा के साथ 16 अगस्त को बातचीत बैठक से पहले ही शहर भर में सामूहिक इस्तीफे से संबंधित पोस्टर-बैनर लगाए गए थे, जिन्हें कई कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। बैठक में प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा और वरिष्ठ नेता अरुण कुशवाहा ने बताया कि यह कदम कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और उनके सम्मान की लगातार अनदेखी कर रहा है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उन्होंने केवल अपने पदों से इस्तीफा दिया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का निर्णय आगे की बातचीत के बाद लिया जाएगा। बताया गया है कि इस मुद्दे पर आगामी 16 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ वार्ता प्रस्तावित है। लंबे विचार के बाद सामूहिक इस्तीफे का निर्णय यदि इस वार्ता में कार्यकर्ताओं की मांगों और उनके सम्मान को लेकर कोई उचित निर्णय नहीं होता है, तो बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे सकते हैं। सामूहिक इस्तीफा देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर, प्रदेश महासचिव बिहारी पासवान, मनोज कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा और पूर्व जिला अध्यक्ष रामअवतार राम प्रमुख हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा, जो बैठक में मौजूद नहीं थे, उन्होंने भी पटना से दूरभाष के माध्यम से अपने पद से इस्तीफे पर सहमति व्यक्त की। सभी की नजर 16 अगस्त को बातचीत पर इनके अतिरिक्त अर्जुन कुशवाहा, हिटलर कुशवाहा, तेजनारायण कुशवाहा, रिया शर्मा, प्रभावती कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, संजय कुशवाहा, विनोद ठाकुर, रमन राजभर, मिथिलेश राजभर समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे पर हस्ताक्षर किए। नेताओं ने बक्सर में पार्टी की मौजूदा सांगठनिक स्थिति पर भी चिंता जताई। लंबे विचार-विमर्श के बाद सामूहिक इस्तीफे का निर्णय लिया गया। अब सभी की नजर 16 अगस्त को होने वाली वार्ता पर है। इस बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा कि नाराजगी दूर होती है या राष्ट्रीय लोक मोर्चा में इस्तीफों का सिलसिला आगे बढ़ता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *