किशनगंज पुलिस ने शहर में एसी के कॉपर पाइप और तार चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुधवार रात दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी किए गए एसी के कॉपर पाइप के कटे हुए टुकड़े तथा इंसुलेटेड एसी पाइप बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ बुक्का और मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है, जो कागजिया बस्ती के निवासी हैं। यह कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और मामलों को सुलझाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। चोरी सामान की कीमत 60 हजार रुपए गुरुवार को सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यालय डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को गुदरी बाजार लोहारपट्टी स्थित मेराज फैशन दुकान के मालिक इजहारूल हक ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी दुकान में लगे तीन एसी के तार चोरी कर लिए गए हैं। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई थी। दुकान के पीछे लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त पाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। फुटेज में एक युवक दुकान की पिछली दीवार पर चढ़कर एसी का तार काटते हुए दिखाई दिया, जिसकी पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ बुक्का के रूप में हुई। कबाड़ी दुकानदार की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस पूछताछ और अनुसंधान के दौरान दूसरे आरोपी मोहम्मद जावेद की संलिप्तता भी सामने आई। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे चोरी किए गए तार को कबाड़ी दुकान में बेचते थे। उनकी निशानदेही पर कटे हुए कॉपर पाइप, कॉपर ट्यूबिंग के टुकड़े और इंसुलेटेड एसी पाइप बरामद किए गए। इस मामले में किशनगंज थाना कांड संख्या 903/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब कबाड़ी दुकानदार मोहम्मद शमसाद की भूमिका की भी जांच कर रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह, किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, अवर निरीक्षक दीपू कुमार, सतीश कुमार तिवारी, अभिमन्यु कुमार, नितेश कुमार वर्मा सहित किशनगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। किशनगंज पुलिस ने शहर में एसी के कॉपर पाइप और तार चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुधवार रात दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी किए गए एसी के कॉपर पाइप के कटे हुए टुकड़े तथा इंसुलेटेड एसी पाइप बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ बुक्का और मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है, जो कागजिया बस्ती के निवासी हैं। यह कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और मामलों को सुलझाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। चोरी सामान की कीमत 60 हजार रुपए गुरुवार को सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यालय डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को गुदरी बाजार लोहारपट्टी स्थित मेराज फैशन दुकान के मालिक इजहारूल हक ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी दुकान में लगे तीन एसी के तार चोरी कर लिए गए हैं। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई थी। दुकान के पीछे लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त पाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। फुटेज में एक युवक दुकान की पिछली दीवार पर चढ़कर एसी का तार काटते हुए दिखाई दिया, जिसकी पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ बुक्का के रूप में हुई। कबाड़ी दुकानदार की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस पूछताछ और अनुसंधान के दौरान दूसरे आरोपी मोहम्मद जावेद की संलिप्तता भी सामने आई। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे चोरी किए गए तार को कबाड़ी दुकान में बेचते थे। उनकी निशानदेही पर कटे हुए कॉपर पाइप, कॉपर ट्यूबिंग के टुकड़े और इंसुलेटेड एसी पाइप बरामद किए गए। इस मामले में किशनगंज थाना कांड संख्या 903/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब कबाड़ी दुकानदार मोहम्मद शमसाद की भूमिका की भी जांच कर रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह, किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, अवर निरीक्षक दीपू कुमार, सतीश कुमार तिवारी, अभिमन्यु कुमार, नितेश कुमार वर्मा सहित किशनगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।


