ओरैना विद्यालय के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा:स्टूडेंट्स ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया

ओरैना विद्यालय के छात्रों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा:स्टूडेंट्स ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया

नवादा सदर प्रखंड के ओरैना पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओरैना के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत प्रभात फेरी निकाली। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य पूरे पंचायत में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुप्रभात दिनकर के नेतृत्व में निकली इस प्रभात फेरी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे पंचायत का भ्रमण किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान देशभक्ति से जुड़े नारों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सोनी कुमारी, रूपांजलि कुमारी, रीति रश्मिका, अल्का कुमारी, मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार, विजय कुमार, अभिषेक भारती, विद्या भूषण कुमार, इभा, सिंटू कुमार (लिपिक), अजय कुमार एवं सोनू कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। छात्राओं में मुस्कान कुमारी, सोंटी कुमारी, आरती कुमारी, ऋतु कुमारी, लक्ष्मी सिन्हा, नैंसी सपना तथा छात्रों में नीतीश कुमार, आर्यन कुमार, धर्मवीर कुमार, चुन्नू कुमार एवं आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को केवल विद्यालय तक सीमित न रखकर बच्चों के माध्यम से पूरे पंचायत तक पहुंचाया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं आगे बढ़कर ग्रामीणों को अभियान से जोड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया, जिससे विद्यालय और ग्रामीण समुदाय के बीच जुड़ाव मजबूत हुआ। प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों ने यह समझा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, स्वतंत्रता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का भी संदेश मिला, जिससे उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामूहिक सहभागिता, सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी। नवादा सदर प्रखंड के ओरैना पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, ओरैना के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत प्रभात फेरी निकाली। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य पूरे पंचायत में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुप्रभात दिनकर के नेतृत्व में निकली इस प्रभात फेरी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे पंचायत का भ्रमण किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान देशभक्ति से जुड़े नारों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सोनी कुमारी, रूपांजलि कुमारी, रीति रश्मिका, अल्का कुमारी, मनीष कुमार, मिथिलेश कुमार, विजय कुमार, अभिषेक भारती, विद्या भूषण कुमार, इभा, सिंटू कुमार (लिपिक), अजय कुमार एवं सोनू कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। छात्राओं में मुस्कान कुमारी, सोंटी कुमारी, आरती कुमारी, ऋतु कुमारी, लक्ष्मी सिन्हा, नैंसी सपना तथा छात्रों में नीतीश कुमार, आर्यन कुमार, धर्मवीर कुमार, चुन्नू कुमार एवं आकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को केवल विद्यालय तक सीमित न रखकर बच्चों के माध्यम से पूरे पंचायत तक पहुंचाया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं आगे बढ़कर ग्रामीणों को अभियान से जोड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया, जिससे विद्यालय और ग्रामीण समुदाय के बीच जुड़ाव मजबूत हुआ। प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों ने यह समझा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, स्वतंत्रता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का भी संदेश मिला, जिससे उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामूहिक सहभागिता, सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *