मुजफ्फरपुर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा समेत पार्टी के विभिन्न विंग के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। करीब 5 किलोमीटर लंबी यात्रा में लगभग एक हजार लोग शामिल हुए। इस दौरान करीब 200 बाइक और 50 कारों का काफिला भी यात्रा का हिस्सा बना। तिरंगा यात्रा की शुरुआत लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर से हुई। यहां से यात्रा कलमबाग चौक, मोतीझील फ्लाईओवर, कल्याणी चौक, जवाहर लाल रोड, टावर चौक होते हुए कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक पहुंची। स्मारक स्थल पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा का फूलों से स्वागत यात्रा में मंत्री रमा निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, नगर विधायक रंजन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक ठाकुर, मेयर निर्मला साहू, उपमेयर मोनालिशा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। लंगट सिंह महाविद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा का कलमबाग चौक के पास नगर विधायक रंजन कुमार ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके बाद वह भी यात्रा में शामिल हो गए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रध्वज और देश के प्रति लोगों में सम्मान मंत्री रमा निषाद ने कहा कि देश आजादी का महापर्व मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। इसी अभियान के तहत मुजफ्फरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि यात्रा में लोगों का उत्साह और भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्रध्वज और देश के प्रति लोगों में गहरा सम्मान और जुड़ाव है। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। बा मुजफ्फरपुर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा समेत पार्टी के विभिन्न विंग के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। करीब 5 किलोमीटर लंबी यात्रा में लगभग एक हजार लोग शामिल हुए। इस दौरान करीब 200 बाइक और 50 कारों का काफिला भी यात्रा का हिस्सा बना। तिरंगा यात्रा की शुरुआत लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर से हुई। यहां से यात्रा कलमबाग चौक, मोतीझील फ्लाईओवर, कल्याणी चौक, जवाहर लाल रोड, टावर चौक होते हुए कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक पहुंची। स्मारक स्थल पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा का फूलों से स्वागत यात्रा में मंत्री रमा निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, नगर विधायक रंजन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक ठाकुर, मेयर निर्मला साहू, उपमेयर मोनालिशा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। लंगट सिंह महाविद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा का कलमबाग चौक के पास नगर विधायक रंजन कुमार ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके बाद वह भी यात्रा में शामिल हो गए और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रध्वज और देश के प्रति लोगों में सम्मान मंत्री रमा निषाद ने कहा कि देश आजादी का महापर्व मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है। इसी अभियान के तहत मुजफ्फरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि यात्रा में लोगों का उत्साह और भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्रध्वज और देश के प्रति लोगों में गहरा सम्मान और जुड़ाव है। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। बा


