Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

Australia vs Bangladesh 1st Test Day 1 Highlights: ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में गुरुवार 13 अगस्‍त से शुरू हुए पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्‍लादेश की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। बांग्‍लादेशी गेंदबाजों ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 ऑस्‍ट्रेलिया की की पहली पारी को मात्र 198 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सिर्फ 53 ओवर ही बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना कर पाए। दाएं हाथ के पेसर हसन महमूद 6 विकेट लेकर बांग्लादेश के लिए ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी बन गए। वहीं, बांग्‍लादेश की बल्‍लेबाजी पारी के दौरान एक विकेट लेकर मिचेल स्‍टार्क भी सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दुनिया के नंबर-1 लेफ्ट ऑर्म गेंदबाज बन गए। इनके अलावा इस मुकाबले के पहले दिन कई और भी रिकॉर्ड बने हैं। आइये उन रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 बाएं हाथ के गेंदबाज

खिलाड़ी टीम टेस्ट मैच विकेट
मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 106* 434
रंगना हेराथ श्रीलंका 93 433
वसीम अकरम पाकिस्तान 104 414
डेनियल विटोरी न्यूजीलैंड 113 362
चमिंडा वास श्रीलंका 111 355
रवींद्र जडेजा भारत 89 348
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 78 317
मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया 73 313
जहीर खान भारत 92 311
डेरेक अंडरवुड इंग्लैंड 86 297

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश के गेंदबाजों के 5 विकेट हॉल

गेंदबाज गेंदबाजी आंकड़े मैदान वर्ष
हसन महमूद* 6/55 डार्विन 2026
मोहम्मद रफीक 5/62 फतुल्लाह 2006
शाकिब अल हसन 5/68 मीरपुर 2017
शाकिब अल हसन 5/85 मीरपुर 2017

टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल

गेंदबाज टेस्ट मैच 5 विकेट हॉल
शहादत हुसैन 38 4
हसन महमूद* 15 3
रोबिउल इस्लाम 9 2
नाहिद राणा 12 2

टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

गेंदबाज गेंदबाजी आंकड़े विपक्षी मैदान वर्ष
शहादत हुसैन 6/27 दक्षिण अफ्रीका मीरपुर 2008
इबादत हुसैन 6/46 न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2022
हसन महमूद* 6/55 ऑस्ट्रेलिया डार्विन 2026
तस्कीन अहमद 6/64 वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड 2024
रोबिउल इस्लाम 6/71 जिम्बाब्वे हरारे 2013
मंज़रुल इस्लाम 6/81 जिम्बाब्वे बुलावायो 2001

इस सदी में घर पर ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम पहली पारी के स्कोर

स्कोर विपक्षी मैदान वर्ष
85 रन दक्षिण अफ्रीका होबार्ट 2016
98 रन इंग्लैंड मेलबर्न 2010
127 रन पाकिस्तान सिडनी 2010
152 रन इंग्लैंड मेलबर्न 2025
195 रन भारत मेलबर्न 2020
198 रन* बांग्लादेश डार्विन 2026

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम टेस्ट स्कोर

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर ओवर रन रेट पारी मैदान नतीजा तारीख
217 रन 74.5 2.89 दूसरी मीरपुर हार 27 अगस्त 2017
244 रन 70.5 3.44 चौथी मीरपुर हार 27 अगस्त 2017
269 रन 95.2 2.82 दूसरी फतुल्लाह जीत 9 अप्रैल 2006
377 रन 119.5 3.14 दूसरी चटगांव जीत 4 सितंबर 2017

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

रैंक खिलाड़ी टेस्ट मैच 50+ स्कोर
1 रिकी पोंटिंग 168 103
2 एलन बॉर्डर 156 90
3 स्टीव स्मिथ* 124 82
4 स्टीव वॉ 168 82
5 मार्क वॉ 128 67

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *