स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को जमुई शहर में 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व जमुई विधायक सह बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। इस दौरान मुंगेर विधायक कुमार प्रणय भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता और एनडीए गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के सदस्य शामिल हुए। लोजपा-आर और जदयू के जिलाध्यक्षों सहित गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे, जिससे पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल बना रहा। राष्ट्रधर्म के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान
कार्यकर्ता जब 100 मीटर लंबे तिरंगे को थामे शहर की सड़कों से गुजरे, तो लोगों में भी उत्साह देखा गया। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देना था। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह यात्रा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशेष उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ निकाली गई है। उन्होंने तिरंगे को देश की पहचान और गौरव का प्रतीक बताया। मंत्री ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रधर्म के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। एनडीए की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया
उन्होंने जोर दिया कि विकसित राज्य और विकसित भारत की कल्पना तभी साकार होगी, जब सभी लोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। श्रेयसी सिंह ने जिलेवासियों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और एकता के साथ मनाने की अपील की। इस यात्रा ने जमुई में एनडीए की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को जमुई शहर में 100 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा का नेतृत्व जमुई विधायक सह बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। इस दौरान मुंगेर विधायक कुमार प्रणय भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता और एनडीए गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के सदस्य शामिल हुए। लोजपा-आर और जदयू के जिलाध्यक्षों सहित गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे, जिससे पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल बना रहा। राष्ट्रधर्म के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान
कार्यकर्ता जब 100 मीटर लंबे तिरंगे को थामे शहर की सड़कों से गुजरे, तो लोगों में भी उत्साह देखा गया। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देना था। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह यात्रा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक विशेष उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ निकाली गई है। उन्होंने तिरंगे को देश की पहचान और गौरव का प्रतीक बताया। मंत्री ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रधर्म के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। एनडीए की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया
उन्होंने जोर दिया कि विकसित राज्य और विकसित भारत की कल्पना तभी साकार होगी, जब सभी लोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। श्रेयसी सिंह ने जिलेवासियों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और एकता के साथ मनाने की अपील की। इस यात्रा ने जमुई में एनडीए की एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया।


