मधुबनी सदर डीएसपी-1 ने नगर थाना का औचक निरीक्षण किया:लंबित मामलों के जल्द निपटारे और कानून-व्यवस्था पर जोर

मधुबनी सदर डीएसपी-1 ने नगर थाना का औचक निरीक्षण किया:लंबित मामलों के जल्द निपटारे और कानून-व्यवस्था पर जोर

कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रभारी मधुबनी सदर डीएसपी-1 आलोक कुमार ने नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर किए जा रहे कार्यों, अनुसंधान की प्रगति और लंबित मामलों की स्थिति की गहन समीक्षा की। डीएसपी-1 आलोक कुमार ने नगर थाना के सिरिस्ता में रखी विभिन्न कांडों की केस डायरी का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अनुसंधान की प्रगति, लंबित मामलों और संबंधित अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली। गुंडा पंजी, सिरिस्ता पंजी और मालखाना सहित कानून-व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का भी सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने लंबित कांडों को लेकर गंभीरता दिखाई। उन्होंने नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को निर्देश दिया कि वर्षों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। अनुसंधानाधीन मामलों में आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी करने और अनावश्यक विलंब से बचने की हिदायत भी दी गई। डीएसपी ने फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने गंभीर मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, नगर क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। प्रभारी डीएसपी-1 ने पुलिस पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा थाने की कार्यप्रणाली में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार, एसआई मनोज कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे। प्रभारी मधुबनी सदर डीएसपी-1 आलोक कुमार ने स्वयं इस निरीक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रभारी मधुबनी सदर डीएसपी-1 आलोक कुमार ने नगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर किए जा रहे कार्यों, अनुसंधान की प्रगति और लंबित मामलों की स्थिति की गहन समीक्षा की। डीएसपी-1 आलोक कुमार ने नगर थाना के सिरिस्ता में रखी विभिन्न कांडों की केस डायरी का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अनुसंधान की प्रगति, लंबित मामलों और संबंधित अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली। गुंडा पंजी, सिरिस्ता पंजी और मालखाना सहित कानून-व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का भी सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने लंबित कांडों को लेकर गंभीरता दिखाई। उन्होंने नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को निर्देश दिया कि वर्षों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। अनुसंधानाधीन मामलों में आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी करने और अनावश्यक विलंब से बचने की हिदायत भी दी गई। डीएसपी ने फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने गंभीर मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, नगर क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। प्रभारी डीएसपी-1 ने पुलिस पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि थाना आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा थाने की कार्यप्रणाली में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार, एसआई मनोज कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे। प्रभारी मधुबनी सदर डीएसपी-1 आलोक कुमार ने स्वयं इस निरीक्षण के संबंध में जानकारी प्रदान की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *