पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर नांदेड़ में हमला:गुरुद्वारे में टहल रहे थे; बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल

पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर नांदेड़ में हमला:गुरुद्वारे में टहल रहे थे; बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी घायल

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले में बादल के हाथ पर चोट लगी है। जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे थे बादल
जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ नांदेड़ पहुंचे थे और गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हाथ पर लगी चोट
हमले के दौरान बादल के हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी ने भी हमलावर को रोकने का प्रयास किया, जिसमें वह भी घायल हुआ।
घटना के बाद सुखबीर बादल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल अपडेट का इंतजार है। पुलिस ने हमलावर को काबू किया
घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने हमलावर को काबू कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
सुखबीर सिंह बादल जैसे बड़े राजनीतिक नेता पर धार्मिक स्थल में धारदार हथियार से हमला होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े CCTV फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *