खगड़िया में कुएं से वृद्ध महिला का शव बरामद:स्थानीय लोगों ने बहू पर हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया में कुएं से वृद्ध महिला का शव बरामद:स्थानीय लोगों ने बहू पर हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया में गुरुवार सुबह एक कुएं से वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया। घटना पसराहा थाना क्षेत्र की बड़ी पसराहा पंचायत के वार्ड संख्या-4 की है। मृतका की पहचान बड़ी पसराहा निवासी स्वर्गीय भुजंगी सिंह की बेटी योगेश्वरी देवी ( 80) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पसराहा थाना के अपर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बहू पर हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मृतका के बड़े बेटे की पत्नी ने उनकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पसराहा थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। वृद्ध महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। खगड़िया में गुरुवार सुबह एक कुएं से वृद्ध महिला का शव बरामद किया गया। घटना पसराहा थाना क्षेत्र की बड़ी पसराहा पंचायत के वार्ड संख्या-4 की है। मृतका की पहचान बड़ी पसराहा निवासी स्वर्गीय भुजंगी सिंह की बेटी योगेश्वरी देवी ( 80) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पसराहा थाना के अपर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बहू पर हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मृतका के बड़े बेटे की पत्नी ने उनकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पसराहा थाना अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। वृद्ध महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *