गयाजी में गुरुवार को कार ने किसान को टक्कर मार दी। वे सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया पर जान नहीं बची। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को उचित सहायता और कार वाले की गिरफ्तारी की मांग की। शेरघाटी-चेरकी भाया गयाजी मुख्य मार्ग को करीब 2 घंटे तक जाम किया। मृतक चिताव पंचायत के निम्हारा टोला के रहने वाले राम प्रवेश उर्फ पवन यादव हैं। घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के राजा बीघा के पास की है। अस्पताल पहुंचने से पहले मौत राम प्रवेश यादव रोज की तरह अपने कार्यस्थल की निगरानी के लिए पैदल सड़क की बांई ओर से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से कार ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल किसान को तत्काल इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया। बताया गया कि कुछ समय तक उनकी सांस चल रही थी। हालत गंभीर देख परिजन और ग्रामीण उन्हें गयाजी ले जाने की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
दो घंटे तक रोड जाम रहा किसान की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर शेरघाटी अंचल अधिकारी उषा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नेयाज अहमद और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतक के परिजन से बातचीत की। उन्हें समझाया-बुझाया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस और डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। गाड़ी के नंबर का पता लगाने के लिए भी पुलिस आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गयाजी में गुरुवार को कार ने किसान को टक्कर मार दी। वे सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया पर जान नहीं बची। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को उचित सहायता और कार वाले की गिरफ्तारी की मांग की। शेरघाटी-चेरकी भाया गयाजी मुख्य मार्ग को करीब 2 घंटे तक जाम किया। मृतक चिताव पंचायत के निम्हारा टोला के रहने वाले राम प्रवेश उर्फ पवन यादव हैं। घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के राजा बीघा के पास की है। अस्पताल पहुंचने से पहले मौत राम प्रवेश यादव रोज की तरह अपने कार्यस्थल की निगरानी के लिए पैदल सड़क की बांई ओर से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से कार ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल किसान को तत्काल इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया। बताया गया कि कुछ समय तक उनकी सांस चल रही थी। हालत गंभीर देख परिजन और ग्रामीण उन्हें गयाजी ले जाने की तैयारी में जुट गए। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
दो घंटे तक रोड जाम रहा किसान की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पर शेरघाटी अंचल अधिकारी उषा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर नेयाज अहमद और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतक के परिजन से बातचीत की। उन्हें समझाया-बुझाया गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस और डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। गाड़ी के नंबर का पता लगाने के लिए भी पुलिस आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


