मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रती दिवस समारोह से पहले गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (सिकंदरपुर स्टेडियम) में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। रिहर्सल में जिलाधिकारी कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा और सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी पहुंचे। अधिकारियों ने परेड, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जवान निर्धारित वर्दी में पूरी तरह अनुशासित नजर आए। जवानों ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया। इस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण वाहन पर सवार होकर परेड का जायजा लिया और सलामी ली। जवानों के कदमताल, अनुशासन और आपसी तालमेल को भी परखा गया। कमियों में सुधार लाने के दिए निर्देश समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित रिहर्सल में जिलाधिकारी कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा और सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी पहुंचे। रिहर्सल के बाद डीएम, एसएसपी और सिटी एसपी ने तैयारियों में जरूरी सुधार को लेकर संबंधित अधिकारियों और जवानों को दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी, चेक पोस्ट पर बढ़ाई निगरानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के प्रमुख चेक पोस्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच के साथ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है। एसएसपी ने कहा कि 15 अगस्त का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रती दिवस समारोह से पहले गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (सिकंदरपुर स्टेडियम) में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। रिहर्सल में जिलाधिकारी कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा और सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी पहुंचे। अधिकारियों ने परेड, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जवान निर्धारित वर्दी में पूरी तरह अनुशासित नजर आए। जवानों ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया। इस दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण वाहन पर सवार होकर परेड का जायजा लिया और सलामी ली। जवानों के कदमताल, अनुशासन और आपसी तालमेल को भी परखा गया। कमियों में सुधार लाने के दिए निर्देश समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित रिहर्सल में जिलाधिकारी कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा और सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी पहुंचे। रिहर्सल के बाद डीएम, एसएसपी और सिटी एसपी ने तैयारियों में जरूरी सुधार को लेकर संबंधित अधिकारियों और जवानों को दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी, चेक पोस्ट पर बढ़ाई निगरानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के प्रमुख चेक पोस्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच के साथ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है। एसएसपी ने कहा कि 15 अगस्त का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।


