युवक ने शराब के नशे में फंदा लगाकर दी जान:परिजनों ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा; अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

युवक ने शराब के नशे में फंदा लगाकर दी जान:परिजनों ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा; अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना प्रेम नगर इलाके में चौथ माता मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान विशाल साहू निवासी प्रेम नगर के रूप में हुई है। परिजन उसे फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शराब के नशे में घर आया था मृतक के पिता पहलाद साहू ने बताया कि बुधवार शाम विशाल शराब के नशे में घर आया था। कुछ देर तक वह परिवार के साथ बैठा रहा। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया, जिसके बाद वह गुस्से में अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रास्ते में ही हालत बिगड़ गई थी परिजनों को आशंका होने पर उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ने की कोशिश की गई। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खुला तो विशाल को पंखे से नीचे उतारा गया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई। एमबीएस अस्पताल की मोर्चु्री में रखवाया शव अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची उद्योग नगर थाना पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *