दरभंगा में बीए पार्ट-2 की परीक्षा देने गई छात्रा लापता हो गई। परिजन ने अपहरण की आशंका जताते हुए 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। परिजन के आवेदन के अनुसार, छात्रा 18 जुलाई को दरभंगा स्थित आरबी जालान कॉलेज, बेला में परीक्षा देने गई थी। घर नहीं पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने पहले अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचित और संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद छात्रा का पता नहीं चल सका।
जिसके बाद परिजन ने कमतौल थाना में शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में जाले थाना क्षेत्र के खेसर गांव निवासी शकुंतला कुमारी, रमेश साहू और नीतीश कुमार को नामजद करते हुए छात्रा को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने की आशंका जताई गई है। जान से मारने की धमकी देने का आरोप
परिजनों ने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपित छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। साथ ही परिजन ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि छात्रा के लापता होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस छात्रा की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेामारी कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दरभंगा में बीए पार्ट-2 की परीक्षा देने गई छात्रा लापता हो गई। परिजन ने अपहरण की आशंका जताते हुए 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। परिजन के आवेदन के अनुसार, छात्रा 18 जुलाई को दरभंगा स्थित आरबी जालान कॉलेज, बेला में परीक्षा देने गई थी। घर नहीं पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने पहले अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचित और संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद छात्रा का पता नहीं चल सका।
जिसके बाद परिजन ने कमतौल थाना में शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में जाले थाना क्षेत्र के खेसर गांव निवासी शकुंतला कुमारी, रमेश साहू और नीतीश कुमार को नामजद करते हुए छात्रा को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने की आशंका जताई गई है। जान से मारने की धमकी देने का आरोप
परिजनों ने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपित छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। साथ ही परिजन ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि छात्रा के लापता होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस छात्रा की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेामारी कर रही है। साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।