धुरंधर फेम लेडी सिंगर के VIDEO पर कंट्रोवर्सी:’भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है’ गाया; बब्बू मान बोले- लोग बिना मिजाज समझे शुरू हो जाते हैं

धुरंधर फेम लेडी सिंगर के VIDEO पर कंट्रोवर्सी:’भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है’ गाया; बब्बू मान बोले- लोग बिना मिजाज समझे शुरू हो जाते हैं

धुरंधर फेम पंजाबी सिंगर अफसाना खान के करीब 7 साल पुराने एक वीडियो को लेकर विवाद हो गया है। पंजाबी सिंगर बब्बू मान ने इस वीडियो को लेकर अपने कॉन्सर्ट में टिप्पणी की। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आजकल कई लोग बिना मिजाज समझे ऐसे ही गाना शुरू हो जाते हैं। उन्होंने लेडी सिंगर की नकल करते हुए अपना सुपरहिट गाना ‘भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है’ गाया। इसके बाद उन्होंने अपनी ओरिजिनल आवाज में भी यह गाना गुनगुनाया। लेडी सिंगर की नकल करने वाला बब्बू मान का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। यूजर्स इसे डायरेक्टली लेडी सिंगर अफसाना खान से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इस पर सीधे बब्बू मान या अफसाना खान की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ब्रिस्बेन शो में क्या बोले बब्बू मान 7 साल पुराने वीडियो से जुड़ा विवाद का तार सोशल मीडिया पर फैंस बब्बू मान के इस तंज को अफसाना खान के जिस वीडियो के साथ जोड़कर वायरल कर रहे हैं, वह वीडियो 7 साल पुराना है। उस समय अफसाना खान म्यूजिक इंडस्ट्री में इतना बड़ा नाम नहीं थीं। यूट्यूब के अलग-अलग चैनल्स पर मौजूद इस वीडियो में अफसाना खान, बब्बू मान के इसी ओरिजिनल गाने भीगी पलकों पर नाम तुम्हारा है को काफी आक्रामक और ऊंचे सुरों में गाती हुई नजर आ रही हैं। कथित तौर पर इसी को लेकर बब्बू मान ने कमेंट किया। अफसाना खान ने नहीं दी प्रतिक्रिया लोग भले ही बब्बू मान के इस बयान को अफसाना खान से जोड़ रहे हैं, लेकिन अफसाना खान ने अब तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, दोनों ही सिंगर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े और लोकप्रिय नाम हैं, इसलिए यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है। अफसाना खान के बारे में जानिए अफसाना खान प्रसिद्ध पंजाबी प्लेबैक सिंगर हैं। वह अपने दमदार और अनूठे सूफी अंदाज की गायकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने पंजाबी संगीत उद्योग को कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें तितलियां उनका सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना रहा है। बिग बॉस से बाहर की गई थीं अफसाना खान टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आई थीं। शो में अपने उग्र स्वभाव और एक पैनिक अटैक के दौरान खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के बाद उन्हें शो के बीच से ही बाहर कर दिया गया था। सिंगर साज शर्मा की शादी की अफसाना खान का जन्म 12 जून 1994 को पंजाब के मुक्तसर में हुआ था। वह संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके भाई खुदा बख्श भी एक प्रसिद्ध गायक हैं, जो इंडियन आइडल में नजर आ चुके हैं। साल 2022 में अफसाना ने सिंगर साज शर्मा के साथ शादी की। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा बोलीं- मेरे साथ ऐसा मत करो:हौसला टूटता है, मुश्किल से आजादी मिली है; गाने पर फेक स्ट्राइक से भावुक हुईं “मैं बस उन लोगों को एक मैसेज देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे गानों पर स्ट्राइक मारी है। भाइयो लड़कियों के लिए वैसे ही समाज में सब कुछ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत मुश्किलों के बाद यह आजादी मिली है कि हम आज अपनी मर्जी से जो करना चाहती हैं, वह कर पा रही हैं।” ये शब्द पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा ने कहे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *