फर्रुखाबाद में गर्भवती महिला को पति ने नदी में फेंका:गंगा में तैरकर बचाई जान,पति और ममिया ससुर पर गला घोंटने का आरोप

फर्रुखाबाद में गर्भवती महिला को पति ने नदी में फेंका:गंगा में तैरकर बचाई जान,पति और ममिया ससुर पर गला घोंटने का आरोप

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के मड़ैयन घाट पुल पर गुरुवार सुबह एक महिला अर्धनग्न अवस्था में गंगा नदी से तैरकर किनारे पहुंची। शरीर पर मौत का खौफ, आंखों में आंसू और पेट में चार माह की मासूम जान—महिला की हालत देखकर वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पीड़िता ने अपने ही पति और ममिया ससुर पर दुपट्टे से गला घोंटकर गंगा में फेंकने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता की पहचान फर्रुखाबाद के कायमगंज (मीरगंज) निवासी सुमन के रूप में हुई है। वर्ष 2020 में शादी के बाद पति से अनबन होने पर सुमन पिछले डेढ़ साल से कंपिल के अकबराबाद निवासी अजीत (पुत्र ओमकार) के साथ पांचाल घाट पर किराए का कमरा लेकर रह रही थी। अजीत सीएनजी टैंकर चलाता है। मड़ैयन घाट पुल पर खूनी ड्रामा सुमन के मुताबिक, वह पिछले 15 दिनों से काफी बीमार चल रही थी। इसी बीच मकान मालिक ने कमरा खाली करने का दबाव बनाया। बुधवार शाम करीब सात बजे अजीत अपने ममिया ससुर रामू के साथ काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सुमन को लेकर निकला। सुमन को झांसा दिया गया कि उसे हरदोई में उसकी ननद के घर छोड़ा जा रहा है, लेकिन रास्ते में उसके लिए मौत का जाल बिछाया जा चुका था। जैसे ही बाइक मड़ैयन घाट पुल के पास पहुंची, सुनसान जगह देखकर अजीत और रामू ने बाइक रोक दी। सुमन का आरोप है कि दोनों ने दुपट्टे से उसका गला घोंटने की कोशिश की। जब वह अधमरी हो गई, तो उसे मरा हुआ समझकर उफनती गंगा नदी में फेंक दिया। तैरने के लिए खुद उतारे कपड़े पानी में गिरते ही सुमन की चेतना लौट आई। पेट में पल रहे 4 माह के बच्चे और अपनी जिंदगी को बचाने के लिए उसने पूरी ताकत झोंक दी। सुमन ने बताया कि पानी का बहाव तेज था और कपड़ों के भारी होने से तैरने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उसने खुद अपने कपड़े उतार दिए। करीब सैकड़ों मीटर तैरकर वह कमालगंज वाले छोर पर पहुंची। बदहवास पहुंची किनारे, कर्मचारियों ने दी शॉल पुल के पास काम कर रहे कर्मचारियों ने जब एक गर्भवती महिला को अर्धनग्न और बदहवास हालत में पानी से बाहर निकलते देखा, तो तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। उन्होंने महिला को शॉल और पहनने के लिए कपड़े दिए। घटना की खबर मिलते ही यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और कमालगंज पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी राम सहाय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला सिपाही कीर्ति चौधरी की देखरेख में पीड़िता को सुरक्षित थाने भिजवाया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *