कला-संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाली गुमला की प्रतिभाशाली बाल लेखिका आरोही खंडेलवाल को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अमेरिका की ”सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी”यूएसए ने उन्हें ”आर्ट एंड कल्चर” श्रेणी में मानद डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर झारखंड के राज्यपाल ने राजभवन में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। राज्यपाल ने अपने हाथों से आरोही को मानद डॉक्टरेट का प्रमाण-पत्र प्रदान किया और मेडल पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कम उम्र में आरोही द्वारा कला, संस्कृति, आध्यात्मिक और साहित्यिक क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने आरोही की असाधारण प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कम उम्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की प्रतिष्ठित सफलता हासिल करना न केवल गुमला बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है।


