गुमला में डीएमएफटी मद से विकास कार्यों को गति, स्वास्थ्य, शिक्षा व कौशल विकास पर जोर

गुमला में डीएमएफटी मद से विकास कार्यों को गति, स्वास्थ्य, शिक्षा व कौशल विकास पर जोर

​जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में उपायुक्त महतो की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य एजेंडा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से जिले में संचालित होने वाली विभिन्न विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यों की समीक्षा करना तथा उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। ​बैठक में प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें पुलिस अधीक्षक, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और जिला योजना पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। चर्चा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एक नई एम्बुलेंस की व्यवस्था करने और एनेस्थीसिया चिकित्सक के लिए अतिरिक्त मानदेय स्वीकृत करने पर विचार किया गया, ताकि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *