ISI से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकी बांग्लादेश बॉर्डर से गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेजों पर भारत में रह रहा था; कोलकाता के कारपेंटर ने की थी मदद

ISI से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकी बांग्लादेश बॉर्डर से गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेजों पर भारत में रह रहा था; कोलकाता के कारपेंटर ने की थी मदद

पश्चिम बंगाल STF ने बुधवार को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया। उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से संबंध हैं। वह जासूसी और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। STF सूत्रों के अनुसार आतंकी की पहचान राना रऊफ के रूप में हुई है। भारत में वहाब आलम के नाम से रह रहा था। उसके पास फर्जी पहचान दस्तावेज मिले हैं। वह बांग्लादेश भागने की कोशिश में था। उसे 24 परगना जिले के बनगांव से गिरफ्तार किया गया। 2012 में नेपाल के रास्ते भारत आया था STF सूत्रों के अनुसार, रऊफ मूल रूप से पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है। वह 2012 में नेपाल के रास्ते भारत आया था। इसके बाद से पश्चिम बंगाल में रहने लगा। शुरुआती जांच में उसके वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तान भेजने की बात सामने आई है। STF ने मंगलवार रात टोपसिया से एक व्यक्ति को गिरफ्तार है, उसका रऊफ से सीधा संपर्क था और उसने कई तरह से उसकी मदद की थी; हालांकि, उन्होंने उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया। रेलवे स्टेशनों और सेना से जुड़े दस्तावेज मिले तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसके पास संवेदनशील सामग्री मिली है। इसमें देशभर के रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों की आवाजाही और रेलवे पटरियों की तस्वीरें शामिल हैं। भारतीय सेना से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। जांचकर्ताओं के अनुसार, रऊफ ने ये तस्वीरें कई फोन नंबरों पर भेजी थीं। STF अब इन नंबरों से जुड़े लोगों की पहचान कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इन जानकारियों के बदले कोई पैसा मिला। जांचकर्ता पश्चिम बंगाल में रऊफ के संपर्कों की भी जानकारी जुटा रहे हैं। इसके अलावा, यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि बांग्लादेश में सीमा पार कौन व्यक्ति उसे लेने वाला था। कोलकाता के कारपेंटर ने बनवाए फर्जी दस्तावेज पूछताछ में रऊफने बताया कि कोलकाता के टॉपसिया इलाके में रहने वाले एक कारपेंटर ने उसके लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाने में मदद की थी। इनमें वोटर कार्ड और आधार कार्ड शामिल हैं। STF के अनुसार, भारत आने से पहले रऊफ और कारपेंटर नेपाल में मिले थे। उससे पूछताछ जारी है ताकि नेटवर्क के लोगों की पहचान हो सके। बांग्लादेश भागने की कोशिश में था STF सूत्रों ने बताया कि कारपेंटर की हाल में आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के शक में गिरफ्तारी हुई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद रऊफ ने बांग्लादेश भागने की कोशिश की। उसकी भागने की योजना को लेकर मिली पक्की सूचना के आधार पर STF ने बुधवार सुबह बनगांव में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान रऊफ को पकड़ा गया। बंगाल STF की कार्रवाई में पहले भी गिरफ्तारियां रऊफ की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब बंगाल STF ने हाल में कई हाई-प्रोफाइल मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने हाल ही में बर्दवान की एक रेजिडेंशियल टाउनशिप से जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े संदिग्ध हामिम मंडल को गिरफ्तार किया था। हामिम पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की आवाजाही पर नजर रखने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने झारखंड से मंडल की सहयोगी अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, हावड़ा के कॉलेज छात्र आदित्य सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। उस पर मंडल को जानकारी देने का आरोप है। मंत्री बोलीं- संदिग्ध लोगों की जानकारी तुरंत दें गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, हमारी सरकार को कार्यभार संभाले अभी सिर्फ तीन महीने हुए हैं। पिछली सरकार ने चुनावी फायदे के लिए अवैध घुसपैठ की अनुमति दी, अब हमारा प्रशासन उससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, इन जड़ जमाए नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने में समय लगेगा। स्लीपर सेल मौजूद हैं। हम सभी नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत अधिकारियों को देने की अपील करते हैं। ——————————- ये खबर भी पढ़ें: CM शुभेंदु की रेकी कर रहा जैश का आतंकी गिरफ्तार:पुलिस को घर से दस्तावेज मिले; पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी कोलकाता।
STF ने संदिग्ध आतंकी मंडल को बर्धमान जिले से गिरफ्तार किया।
बंगाल पुलिस ने पूर्वी बर्धमान जिले से जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हामिम मंडल नाम के इस शख्स को गुरुवार देर रात एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मंडल के मोबाइल और घर से मिले दस्तावेजों से पता चला है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बारे में जानकारी जुटा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *