सागर में खुरई रोड पर एक ट्रक से नागिन पकड़ाई है। नागिन ट्रक की डिक्की में थी। जिसके ऊपर हेल्पर बैठा हुआ था। उसने पाना-पेंचकस निकालने डिक्की खोली तो सांप नजर आया। वह ड्राइवर के साथ ट्रक से नीचे उतरा और स्नेक कैचर को सूचना दी। स्नेक कैचर ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और सांप को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, भोपाल रोड पर सामान से लोड ट्रक खड़ा था। बुधवार को ट्रक भैंसा स्थित वेयर हाउस में पहुंचा। ट्रक में ड्राइवर और हेल्पर सवार थे। वेयर हाउस में ट्रक खड़ाकर हेल्पर डिक्की से पाना-पेंचकस निकालने के लिए पहुंचा। डिक्की खोलते ही उसे सांप की पूंछ दिखी। जिससे वह घबरा गया और तुरंत ट्रक से नीचे आ गया। ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारा। कोबरा प्रजाति की ढाई लंबी थी नागिन स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि ऋषभ जैन ने सूचना दी थी कि भैंस वेयर हाउस में खड़े ट्रक में सांप है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। जहां देखा कि ट्रक की डिक्की में सांप है। जिसका रेस्क्यू शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप कोबरा प्रजाति की नागिन है। यह बेहद जहरीली होती है। किसी को डस ले तो समय पर इलाज नहीं मिलने पर उसकी मौत भी हो सकती है। गनीमत रही कि नागिन ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। क्योंकि जिस डिक्की में नागिन थी, उसके ठीक ऊपर हेल्पर बैठा हुआ था। रेस्क्यू में पकड़ाए सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।


