रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कंटेनरों से करीब 60 भैंसें बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये भैंसें अवैध रूप से वध के लिए ले जाई जा रही थीं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फतेहपुर से कानपुर की ओर दो कंटेनरों में भैंसों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस ने बाबा पुरवा के पास दोनों कंटेनरों को रोका और उनकी तलाशी शुरू की। सीओ लालगंज ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से भैंसों को ले जा रहे दो टैंकरों को कब्जे में लिया। इन टैंकरों से कुल 60 भैंसें बरामद की गईं और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पशुओं को ले जाने से संबंधित दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।


