PM-SETU योजना से दरभंगा के दो ITI बनेंगे आधुनिक:241 करोड़ मंजूर, रामनगर बनेगा हब तो बेनीपुर ITI स्पोक के रूप में विकसित होगा

PM-SETU योजना से दरभंगा के दो ITI बनेंगे आधुनिक:241 करोड़ मंजूर, रामनगर बनेगा हब तो बेनीपुर ITI स्पोक के रूप में विकसित होगा

दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। PM-SETU योजना के तहत दरभंगा को क्लस्टर के रूप में चयनित किया गया है। इसके तहत दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के रामनगर ITI और बेनीपुर सरकारी ITI को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए 241 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। दरभंगा सांसद एवं लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत रामनगर ITI को हब ITI और बेनीपुर ITI को स्पोक ITI के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे दरभंगा को मिथिला में कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर योजना पर की चर्चा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर योजना के लिए आभार जताया। बैठक में कौशल विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और समीक्षा की गई। इसके बाद सांसद ने मंत्री को पत्र सौंपकर दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में कौशल विकास से संबंधित विभिन्न विषयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। देश के 1000 सरकारी ITI को आधुनिक बनाने की योजना सांसद के मुताबिक PM-SETU योजना के तहत देशभर के 1,000 सरकारी ITI को आधुनिक बनाने और करीब 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। ITI को हब और स्पोक मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसमें उद्योगों की भागीदारी से आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था तैयार की जाएगी। बिहार में रामनगर ITI को हब और बेनीपुर ITI को स्पोक के तौर पर विकसित किया जाएगा। दोनों संस्थानों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक लैब और तकनीकी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षण पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे सांसद ने बताया कि योजना के तहत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब और टेक्नोलॉजी के लिए 162 करोड़ रुपए, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए 40 करोड़ रुपए और संस्थान के विकास के लिए 121 करोड़ रुपए का प्रावधान/निर्गमन किया गया है। दोनों संस्थानों में विकास कार्य जल्द शुरू किए जाने की बात कही गई है। उद्योग आधारित प्रशिक्षण से रोजगार पर फोकस डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि PM-SETU योजना के जरिए मिथिला क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के साथ उद्योग आधारित कौशल, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना से सिर्फ रामनगर और बेनीपुर ITI का उन्नयन नहीं होगा, बल्कि दरभंगा को कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के क्षेत्र में मिथिला का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में भी आधार तैयार होगा। सांसद ने कहा कि आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण मिलने से युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ेगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। PM-SETU योजना के तहत दरभंगा को क्लस्टर के रूप में चयनित किया गया है। इसके तहत दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के रामनगर ITI और बेनीपुर सरकारी ITI को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए 241 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। दरभंगा सांसद एवं लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत रामनगर ITI को हब ITI और बेनीपुर ITI को स्पोक ITI के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे दरभंगा को मिथिला में कौशल विकास और तकनीकी प्रशिक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर योजना पर की चर्चा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर योजना के लिए आभार जताया। बैठक में कौशल विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और समीक्षा की गई। इसके बाद सांसद ने मंत्री को पत्र सौंपकर दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में कौशल विकास से संबंधित विभिन्न विषयों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। देश के 1000 सरकारी ITI को आधुनिक बनाने की योजना सांसद के मुताबिक PM-SETU योजना के तहत देशभर के 1,000 सरकारी ITI को आधुनिक बनाने और करीब 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। ITI को हब और स्पोक मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसमें उद्योगों की भागीदारी से आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था तैयार की जाएगी। बिहार में रामनगर ITI को हब और बेनीपुर ITI को स्पोक के तौर पर विकसित किया जाएगा। दोनों संस्थानों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक लैब और तकनीकी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षण पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे सांसद ने बताया कि योजना के तहत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, लैब और टेक्नोलॉजी के लिए 162 करोड़ रुपए, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए 40 करोड़ रुपए और संस्थान के विकास के लिए 121 करोड़ रुपए का प्रावधान/निर्गमन किया गया है। दोनों संस्थानों में विकास कार्य जल्द शुरू किए जाने की बात कही गई है। उद्योग आधारित प्रशिक्षण से रोजगार पर फोकस डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि PM-SETU योजना के जरिए मिथिला क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के साथ उद्योग आधारित कौशल, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण हासिल करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना से सिर्फ रामनगर और बेनीपुर ITI का उन्नयन नहीं होगा, बल्कि दरभंगा को कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के क्षेत्र में मिथिला का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में भी आधार तैयार होगा। सांसद ने कहा कि आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण मिलने से युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ेगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *