रामादेवी में अवैध वसूली का ऑडियो वायरल:चौकी प्रभारी ने अज्ञात स्टैंड संचालक पर FIR दर्ज कराई, जांच शुरू

रामादेवी में अवैध वसूली का ऑडियो वायरल:चौकी प्रभारी ने अज्ञात स्टैंड संचालक पर FIR दर्ज कराई, जांच शुरू

कानपुर के रामादेवी चौराहे पर अवैध टेम्पो और ई-रिक्शा स्टैंड से कथित वसूली का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वाहन चालकों से प्रति वाहन 100 रुपये वसूले जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में चकेरी पुलिस ने मंगलवार रात 11:13 बजे अज्ञात स्टैंड संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑडियो में वाहन चालक से वसूली की मांग वायरल वीडियो में एक व्यक्ति टेम्पो और ई-रिक्शा चालकों से कथित तौर पर अवैध वसूली करता दिख रहा है। इसके साथ ही, एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति वाहन के ‘टोकन’ के नाम पर 100 रुपये की मांग कर रहा है। वायरल ऑडियो में एक डग्गामार वाहन चालक और कथित स्टैंड संचालक के बीच संवाद है। इसमें चालक 100 रुपये की वसूली पर सवाल उठाता है, जिसके जवाब में कथित संचालक ‘नई व्यवस्था’ लागू होने की बात कहता है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद रामादेवी चौराहे के आसपास अवैध रूप से संचालित टेम्पो और ई-रिक्शा स्टैंड पर वसूली के आरोप लगे हैं। इससे पूर्व में भी स्टैंड संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे स्टैंड संचालकों के हैशले और भी बुलंद हो गए और दोबारा वसूली का खेल शुरू हो गया। वहीं चर्चा है कि, सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के फ़ोन आने पर पुलिस के बैकफ़ुट पर आ जाती है। पुलिस वायरल वीडियो- पुलिस वायरल वीडियो-ऑडियो की जांच में जुटी रामादेवी चौकी प्रभारी गौरव शर्मा की तहरीर पर चकेरी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब वायरल वीडियो और ऑडियो की गहन जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि इस कथित वसूली के पीछे कौन लोग हैं और रामादेवी चौराहे पर अवैध स्टैंड का संचालन कौन कर रहा है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही वसूली नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की पहचान स्पष्ट हो पाएगी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वायरल ऑडियो और वीडियो की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *