नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय महादलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार को हुई बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरैना गांव निवासी 40 वर्षीय विलोचन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला धान रोपनी की मजदूरी मांगने के लिए आरोपी के घर गई थी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
आरोप है कि इसी दौरान घर में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शाम तक महिला के घर नहीं लौटने पर उसकी बहू और ननद उसे खोजने निकलीं। आरोपी के घर पहुंचने पर महिला बेसुध और निर्वस्त्र अवस्था में मिली। परिजन उसे घर लेकर पहुंचे और इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पावापुरी विम्स रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़िता की बहू के बयान पर मुफस्सिल थाने में दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीत सिंह के नेतृत्व में आरोपी की मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय महादलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार को हुई बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरैना गांव निवासी 40 वर्षीय विलोचन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला धान रोपनी की मजदूरी मांगने के लिए आरोपी के घर गई थी। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
आरोप है कि इसी दौरान घर में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शाम तक महिला के घर नहीं लौटने पर उसकी बहू और ननद उसे खोजने निकलीं। आरोपी के घर पहुंचने पर महिला बेसुध और निर्वस्त्र अवस्था में मिली। परिजन उसे घर लेकर पहुंचे और इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पावापुरी विम्स रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़िता की बहू के बयान पर मुफस्सिल थाने में दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीत सिंह के नेतृत्व में आरोपी की मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


