किशनगंज में सर्राफा कारोबारी से लूट पर एक और गिरफ्तार:पश्चिम बंगाल के पांडुआ से पकड़ा गया, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिली सुराग

किशनगंज में सर्राफा कारोबारी से लूट पर एक और गिरफ्तार:पश्चिम बंगाल के पांडुआ से पकड़ा गया, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिली सुराग

किशनगंज में सर्राफा कारोबारी निर्मल कुमार बोसॉक से हुई लूट के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी विकास कुमार दास को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पांडुआ से गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते 19 जून को हुई थी। कारोबारी निर्मल कुमार बसाक अपनी ज्वेलरी दुकान से बहादुरगंज आ रहे थे। होंडा शोरूम के पास हुडा चिकन हाउस में रुककर जब वे पैसे निकाल रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनकी बाइक की डिक्की से सोना, चांदी और नकदी लूट ली थी। फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई
वारदात के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बहादुरगंज पुलिस ने विकास कुमार दास को गिरफ्तार किया। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर बहादुरगंज थाने लाई, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को आज बुधवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा जाएगा। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार दास से गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है। किशनगंज में सर्राफा कारोबारी निर्मल कुमार बोसॉक से हुई लूट के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी विकास कुमार दास को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पांडुआ से गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते 19 जून को हुई थी। कारोबारी निर्मल कुमार बसाक अपनी ज्वेलरी दुकान से बहादुरगंज आ रहे थे। होंडा शोरूम के पास हुडा चिकन हाउस में रुककर जब वे पैसे निकाल रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनकी बाइक की डिक्की से सोना, चांदी और नकदी लूट ली थी। फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई
वारदात के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बहादुरगंज पुलिस ने विकास कुमार दास को गिरफ्तार किया। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर बहादुरगंज थाने लाई, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को आज बुधवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा जाएगा। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी विकास कुमार दास से गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *