शराब के खिलाफ कार्रवाई; 11 तस्कर गिरफ्तार, 197 लीटर शराब बरामद

शराब के खिलाफ कार्रवाई; 11 तस्कर गिरफ्तार, 197 लीटर शराब बरामद

जिला पदाधिकारी के आदेश पर मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 197.45 लीटर शराब जब्त की। इसमें 67.425 लीटर विदेशी शराब और 130 लीटर चुलाई शराब शामिल है। शराब परिवहन में इस्तेमाल एक टोटो, एक बाइक और एक साइकिल भी जब्त की गई। नगर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलवारी से आरती देवी को 36.750 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं सर तुलसी कॉलेज के पास बाइक से 12.975 लीटर विदेशी शराब ले जा रहे विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया। मनिहारी थाना क्षेत्र के हंसवर से मुकेश ऋषि, अंकज यादव और बीरबल कुमार को टोटो में 74 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। ओलिपुर से साइकिल पर 30 लीटर चुलाई शराब ले जा रहे अखिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह कदवा थाना क्षेत्र के कानहोर से सिकंदर शर्मा को 15 लीटर चुलाई शराब, कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर से शीला देवी को नौ लीटर बीयर और सूदानी थाना क्षेत्र के बसंतपुर से शिबू राय को 8.700 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। मनसाही थाना क्षेत्र के कौवाबाड़ी से दिलीप हांसदा को छह लीटर तथा कजरा बसंतपुर से प्रदीप उरांव को पांच लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध टीम की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है। जिला पदाधिकारी के आदेश पर मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 197.45 लीटर शराब जब्त की। इसमें 67.425 लीटर विदेशी शराब और 130 लीटर चुलाई शराब शामिल है। शराब परिवहन में इस्तेमाल एक टोटो, एक बाइक और एक साइकिल भी जब्त की गई। नगर थाना क्षेत्र के नया टोला फुलवारी से आरती देवी को 36.750 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं सर तुलसी कॉलेज के पास बाइक से 12.975 लीटर विदेशी शराब ले जा रहे विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया। मनिहारी थाना क्षेत्र के हंसवर से मुकेश ऋषि, अंकज यादव और बीरबल कुमार को टोटो में 74 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। ओलिपुर से साइकिल पर 30 लीटर चुलाई शराब ले जा रहे अखिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह कदवा थाना क्षेत्र के कानहोर से सिकंदर शर्मा को 15 लीटर चुलाई शराब, कोढ़ा थाना क्षेत्र के नक्कीपुर से शीला देवी को नौ लीटर बीयर और सूदानी थाना क्षेत्र के बसंतपुर से शिबू राय को 8.700 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। मनसाही थाना क्षेत्र के कौवाबाड़ी से दिलीप हांसदा को छह लीटर तथा कजरा बसंतपुर से प्रदीप उरांव को पांच लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध टीम की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *