सिवनी में मंगलवार सुबह एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 10:30 बजे सामने आई। मामला घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम डोला स्थित माध्यमिक शाला का है। मृतका की पहचान मधु यादव (22) पिता सोहन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह माध्यमिक शाला डोला में शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल के शिक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल का दरवाजा खोला, तो बच्चों की नजर युवती पर पड़ी। बच्चों ने चिल्लाकर बताया कि युवती ने फांसी लगा ली है। बाकी टीचर दूसरे कक्षा में चले गए थे। स्कूल पहुंचे तो घटना का पता चला घटना की सूचना मिलते ही घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस की ओर से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मां बोली-सुबह घर से निकली थी मधु मृतका की मां राजकुमारी यादव इसी स्कूल में रसोइया का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि युवक सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकली थी। स्कूल आने पर उन्हें बेटी के फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली। युवती मां के साथ रोजाना स्कूल जाती थी। बच्चों को डांस और गाने भी सिखाती थी। बच्चे उसे मधु बुआ बुलाते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस परिजनों और स्कूल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। युवती के स्कूल परिसर में पहुंचने और वहां आत्महत्या करने की परिस्थितियों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले युवती की किसी से बातचीत या कोई विवाद हुआ था या नहीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में मर्ग कायम कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

