Gland Pharma Share 11 August: मुनाफे में बढ़ोतरी और अमेरिका में कारोबार बढ़ने का असर, शेयर में आया 12% का उछाल, ब्रोकरेज ने दी ‘Buy’ रेटिंग

Gland Pharma Share 11 August: मुनाफे में बढ़ोतरी और अमेरिका में कारोबार बढ़ने का असर, शेयर में आया 12% का उछाल, ब्रोकरेज ने दी ‘Buy’ रेटिंग

Goldman Sachs View On Gland Pharma: ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजों के बाद शेयर आज शुरुआती कारोबार में करीब 12 फीसदी तक चढ़ गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 47 फीसदी बढ़कर 317 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 216 करोड़ रुपये रहा था। इसके बाद जैफरीज और गोल्डमैन सैश ने शेयर पर अपने टार्गेट प्राइस बढ़ा दिए हैं।

ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma Share Price)

मजबूत तिमाही नतीजों का असर Gland Pharma के शेयर पर दिखाई दिया। NSE पर शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई और शेयर सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर 10.20 फीसदी या 270.10 रुपये की बढ़त के साथ 2.917 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

Gland Pharma Share Price
Source: NSE (Gland Pharma Share Price at 10.14)

Gland Pharma Share में तेजी क्यों आई?

फार्मा कंपनी के शेयर में यह तेजी मजबूत तिमाही नतीजों के बाद देखने को मिली। इस शेयर पर जैफरीज (Jefferies) और गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) ने टार्गेट प्राइस बढ़ाई है। जैफरीज ने शेयर को ‘Hold’ से अपग्रेड करके ‘Buy’ कर दिया। साथ ही टार्गेट प्राइस को 2,080 रुपये से बढ़ाकर 3,350 रुपये कर दिया। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने बताया कि अमेरिकी बाजार में कंपनी का कारोबार सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़ा है। मैनेजमेंट को अब वित्त वर्ष 2027 में कॉन्स्टेंट करेंसी आधार पर करीब 15 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है। पहले कंपनी ने 12-13 फीसदी ग्रोथ का अनुमान दिया था। इसी कारण ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की प्रमुख चुनौतियां अब काफी हद तक पीछे छूट चुकी हैं।

Goldman Sachs अभी भी सतर्क

गोल्डमैन सैश ने ग्लैंड फार्मा का टार्गेट प्राइस तो बढ़ा दिया, लेकिन शेयर पर ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने टार्गेट प्राइस 1,875 रुपये से बढ़ाकर 2,125 रुपये कर दिया। ब्रोकरेज ने मार्जिन परफॉर्मेंस को अच्छा बताया। ब्रोकरेज ने कहा कि शेयर का वैल्यूएशन ऊंचा होने के कारण वह अभी भी सतर्क है। फर्म ने वित्त वर्ष 2027-29 के लिए कंपनी के अर्निंग-पर-शेयर (EPS) के अनुमान में 8 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यह बदलाव पहली तिमाही के बेहतर नतीजों और मैनेजमेंट के नए अनुमान को देखते हुए किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *