भोजपुर- घर के बाहर सो रहे किसान पर हमला:धारदार हथियार से गर्दन काटने की कोशिश, 5 इंच गहरा घाव; बोले- कसी से दुश्मनी नहीं है

भोजपुर- घर के बाहर सो रहे किसान पर हमला:धारदार हथियार से गर्दन काटने की कोशिश, 5 इंच गहरा घाव; बोले- कसी से दुश्मनी नहीं है

भोजपुर में सोमवार देर रात घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग किसान पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने किसान के सीने पर पैर रखकर हंसुआ(धारदार हथियार) से गर्दन काटने की कोशिश की है। हमले में गर्दन पर करीब पांच इंच का गहरा घाव हो गया। खून से लथपथ हालत में भी किसान ने अपनी जान की परवाह किए बिना हमलावर को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन पैर में ठोकर लगने के कारण वह गिर पड़े। इसी बीच बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। इसके बाद गंभीर हालत में किसान को परिवार के सदस्यों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान सदानंद सिंह(70) के तौर पर हुई है। घटना धोबहां थाना क्षेत्र के भदेया गांव की है। ‘रात में अचानक किया हमला’ पीड़ित सदानंद सिंह ने बताया कि रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर चौकी पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। देर रात एक आदमी पहुंचा और सीने पर पैर रख दिया। हंसुआ से गर्दन पर वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से घबरा गया। अपनी जान बचाने के लिए दोनों हाथों से हंसुआ पकड़ लिया। इसके बाद हमलावर को धक्का देकर खुद को छुड़ाया।
दुश्मनी से किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी पीड़ित सदानंद सिंह ने किसी से भी दुश्मनी होने की बात से साफ इनकार किया है। सूचना मिलने के बाद धोबहां पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जानकारी ली। हमलावर कौन था और उसने किसान पर जानलेवा हमला क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सभी पहलुओं की जांच कर रही है। भोजपुर में सोमवार देर रात घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग किसान पर जानलेवा हमला हुआ है। बदमाशों ने किसान के सीने पर पैर रखकर हंसुआ(धारदार हथियार) से गर्दन काटने की कोशिश की है। हमले में गर्दन पर करीब पांच इंच का गहरा घाव हो गया। खून से लथपथ हालत में भी किसान ने अपनी जान की परवाह किए बिना हमलावर को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन पैर में ठोकर लगने के कारण वह गिर पड़े। इसी बीच बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। इसके बाद गंभीर हालत में किसान को परिवार के सदस्यों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान सदानंद सिंह(70) के तौर पर हुई है। घटना धोबहां थाना क्षेत्र के भदेया गांव की है। ‘रात में अचानक किया हमला’ पीड़ित सदानंद सिंह ने बताया कि रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर चौकी पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। देर रात एक आदमी पहुंचा और सीने पर पैर रख दिया। हंसुआ से गर्दन पर वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से घबरा गया। अपनी जान बचाने के लिए दोनों हाथों से हंसुआ पकड़ लिया। इसके बाद हमलावर को धक्का देकर खुद को छुड़ाया।
दुश्मनी से किया इनकार, पुलिस जांच में जुटी पीड़ित सदानंद सिंह ने किसी से भी दुश्मनी होने की बात से साफ इनकार किया है। सूचना मिलने के बाद धोबहां पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जानकारी ली। हमलावर कौन था और उसने किसान पर जानलेवा हमला क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *