जमुई के बरहट में CRPF का सर्च ऑपरेशन:जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखी गई राइफल बरामद, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

जमुई के बरहट में CRPF का सर्च ऑपरेशन:जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखी गई राइफल बरामद, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र में सोमवार को सीआरपीएफ 215 बटालियन और स्थानीय पुलिस ने एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान गुरमाह, मुशहरिटांड और करहरा सहित आसपास के पहाड़ी व जंगली इलाकों में विश्वसनीय सूचना के आधार पर चलाया गया। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखी गई एक देसी राइफल बरामद की। हथियार मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों से जुड़े संभावित ठिकानों की जांच तेज कर दी है। तलाशी अभियान में सीआरपीएफ की 215 बटालियन की क्यूएटी (क्विक एक्शन टीम) और ए/215 समवाय के जवान शामिल थे। 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने सीआरपीएफ अधिकारियों के निर्देश पर इस अभियान का नेतृत्व किया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। बरहट के जंगल-पहाड़ी इलाकों में चलाए गए इस अभियान को नक्सल गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। सीआरपीएफ अधिकारियों ने अभियान में शामिल जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेंगे। जंगल-पहाड़ी इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जमुई के बरहट थाना क्षेत्र में सोमवार को सीआरपीएफ 215 बटालियन और स्थानीय पुलिस ने एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान गुरमाह, मुशहरिटांड और करहरा सहित आसपास के पहाड़ी व जंगली इलाकों में विश्वसनीय सूचना के आधार पर चलाया गया। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखी गई एक देसी राइफल बरामद की। हथियार मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों से जुड़े संभावित ठिकानों की जांच तेज कर दी है। तलाशी अभियान में सीआरपीएफ की 215 बटालियन की क्यूएटी (क्विक एक्शन टीम) और ए/215 समवाय के जवान शामिल थे। 215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने सीआरपीएफ अधिकारियों के निर्देश पर इस अभियान का नेतृत्व किया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। बरहट के जंगल-पहाड़ी इलाकों में चलाए गए इस अभियान को नक्सल गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। सीआरपीएफ अधिकारियों ने अभियान में शामिल जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेंगे। जंगल-पहाड़ी इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *