कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल:मैहर दर्शन करने जा रहा था; चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ा

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल:मैहर दर्शन करने जा रहा था; चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ा

मैहर में मंगलवार सुबह मां शारदा मंदिर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। घटना मैहर देवी रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हुई, जहां वाहन क्रमांक UP 33 BY 4225 से आ रही कार ने मोटरसाइकिल क्रमांक MP 19 ME 4233 को टक्कर मारी। बाइक सवार की पहचान मैहर के मानपुर निवासी मनोज उर्फ छोटू के रूप में हुई है। कार चालक मौके से फरार टक्कर के तुरंत बाद कार चालक मौके से भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और उसे मां शारदा मंदिर पार्किंग के पास रोक लिया। सूचना मिलने पर मैहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनोज को उपचार के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *