फ्लाईओवर पर बस रोककर यात्री को उतारा, चालक-परिचालक सस्पेंड:टिकट रहीमाबाद का, एक किमी पहले उतारा, आईजीआरएस शिकायत के बाद परिवहन निगम ने शुरू की जांच

फ्लाईओवर पर बस रोककर यात्री को उतारा, चालक-परिचालक सस्पेंड:टिकट रहीमाबाद का, एक किमी पहले उतारा, आईजीआरएस शिकायत के बाद परिवहन निगम ने शुरू की जांच

कैसरबाग से रहीमाबाद जा रहे यात्री को गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पहले फ्लाईओवर पर उतारने और दुर्व्यवहार करने के मामले में परिवहन निगम ने चालक अनिल कुमार और परिचालक अनुपमा चौधरी को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। रहीमाबाद निवासी हसीब ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे कैसरबाग से रहीमाबाद का टिकट लेकर बस में सवार हुए थे। आरोप है कि चालक ने रहीमाबाद से करीब एक किलोमीटर पहले फ्लाईओवर पर बस रोक दी। निर्धारित स्थान तक छोड़ने की बात कहने पर चालक और परिचालक ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और उन्हें बस से उतारकर आगे चले गए। इसके बाद यात्री को करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। शिकायत के बाद निगम ने शुरू की जांच यात्री ने शिकायत में घटना का वीडियो भी होने की बात कही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन निगम ने चालक और परिचालक को अग्रिम आदेश तक कार्य से रोक दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है। फ्लाईओवर पर बस रोकने की अनुमति नहीं परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक रहीमाबाद पुल के नीचे निर्धारित बस स्टॉप से ही यात्रियों को उतारने के निर्देश हैं। फ्लाईओवर पर बस रोककर यात्रियों को उतारना नियमों के विपरीत है। चालक-परिचालकों को यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *