पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को अररिया जिला मुख्यालय में भाजपा ने एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्राम रक्षा दल के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा की शुरुआत भाजपा जिला कार्यालय, अररिया से हुई और यह आश्रम चौक, निराला बाबू के घर, पचकौरी चौक, काली मंदिर चौक, सुभाष चौक और चांदनी चौक होते हुए खेल भवन, अररिया पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। मार्ग में आम नागरिकों ने भी तिरंगे का सम्मान करते हुए यात्रा का उत्साह बढ़ाया और इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस अवसर पर फारबिसगंज के पूर्व विधायक विद्या सागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सुराणा, सिकटी विधायक प्रतिनिधि जोशी मंडल, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी एवं प्रताप नारायण मंडल, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, जिला महामंत्री राजेंद्र यादव एवं कृष्ण कुमार सेनानी, जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जिला मुख्यालय से लेकर मंडल और गांव-गांव तक पहुंचे। झा ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का पर्व है। उन्होंने जिलेवासियों से 9 से 14 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा एवं गौरव व्यक्त करने की अपील की। ग्राम रक्षा दल के स्वयंसेवकों की सहभागिता ने इस कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को अररिया जिला मुख्यालय में भाजपा ने एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्राम रक्षा दल के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा की शुरुआत भाजपा जिला कार्यालय, अररिया से हुई और यह आश्रम चौक, निराला बाबू के घर, पचकौरी चौक, काली मंदिर चौक, सुभाष चौक और चांदनी चौक होते हुए खेल भवन, अररिया पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। मार्ग में आम नागरिकों ने भी तिरंगे का सम्मान करते हुए यात्रा का उत्साह बढ़ाया और इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस अवसर पर फारबिसगंज के पूर्व विधायक विद्या सागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सुराणा, सिकटी विधायक प्रतिनिधि जोशी मंडल, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी एवं प्रताप नारायण मंडल, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, जिला महामंत्री राजेंद्र यादव एवं कृष्ण कुमार सेनानी, जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जिला मुख्यालय से लेकर मंडल और गांव-गांव तक पहुंचे। झा ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का पर्व है। उन्होंने जिलेवासियों से 9 से 14 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा एवं गौरव व्यक्त करने की अपील की। ग्राम रक्षा दल के स्वयंसेवकों की सहभागिता ने इस कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

