रूस के ऑयल हब पर यूक्रेन ने किया भीषण ड्रोन हमला, निझनेकामस्क शहर में एक बच्चे समेत 13 लोगों की मौत

Ukraine Drone Attack Russia: रूस के तातारस्तान क्षेत्र के निझनेकामस्क शहर में सोमवार को यूक्रेन के ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हमले में 48 लोग घायल हुए हैं। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, शहर में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया गया जिसमें औद्योगिक और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।

निझनेकामस्क रूस का एक अहम तेल और औद्योगिक केंद्र है। यहां दो तेल रिफाइनरी और एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र है। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है कि हमले में ड्रोन का मुख्य निशाना क्या था।

करीब 1200 किलोमीटर दूर है निझनेकामस्क

निझनेकामस्क यूक्रेन की सीमा से करीब 1,200 किलोमीटर दूर है। शहर की आबादी लगभग 2.40 लाख है। इसके बावजूद यूक्रेन के लंबी दूरी तक हमला करने वाले ड्रोन यहां तक पहुंचने में सफल रहे।

यूक्रेन पिछले कुछ महीनों से रूस के तेल संयंत्रों और दूसरी ऊर्जा सुविधाओं को ड्रोन से निशाना बना रहा है। इन हमलों से रूस में ईंधन की कमी और तेल शोधन क्षमता पर असर पड़ने की खबरें सामने आई हैं।

यूक्रेन ने हमले पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

निझनेकामस्क पर हुए हमले के बाद यूक्रेनी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। रूस के तातारस्तान क्षेत्र के प्रमुख रुस्तम मिन्नीखानोव के प्रेस कार्यालय ने हमले को बड़े पैमाने का ड्रोन हमला बताया।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन ने हाल के महीनों में लंबी दूरी तक हमला करने वाले अपने ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ाया है। कुछ ड्रोन रूस के अंदर साइबेरिया तक भी पहुंच चुके हैं, जो यूक्रेन की सीमा से करीब 2,000 किलोमीटर दूर है।

जेलेंस्की बोले- रूस को युद्ध की कीमत अपने घर में महसूस होगी

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूस की तरफ से किए जाने वाले हर हमले का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस को अब युद्ध की कीमत अपने ही देश में महसूस होगी।

जेलेंस्की के मुताबिक, युद्ध जारी रहने की सबसे बड़ी वजह रूस का इसे खत्म करने के लिए तैयार नहीं होना है। यूक्रेन का कहना है कि रूस पर दबाव बढ़ाकर उसे बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश की जा रही है।

रूस भी यूक्रेन पर लगातार कर रहा हवाई हमले

इस बीच रूस की ओर से भी यूक्रेन पर मिसाइल, ड्रोन और ग्लाइड बम से हमले जारी हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इन हमलों में बड़ी संख्या में आम लोगों की जान गई है।

सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि यूक्रेन के मध्य द्निप्रो क्षेत्र में उसका एक गोदाम 24 घंटे के भीतर दो बार हमले की चपेट में आया। इससे करीब 5 लाख डॉलर की आपातकालीन चिकित्सा सामग्री नष्ट हो गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *