भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) झाबुआ ने सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने निजी बसों में विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत किराया छूट की मांग को लेकर आरटीओ कृतिका मोहटा को ज्ञापन सौंपा। NSUI जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार ने बताया कि झाबुआ जिले के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिदिन निजी बसों से स्कूल और कॉलेज आते हैं। महंगे बस किराए के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमलियार ने कहा कि सरकार शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की बात करती है, लेकिन विद्यार्थी बढ़ते यात्रा खर्च से परेशान हैं। उन्होंने जोर दिया कि विद्यार्थियों को निजी बस किराए में 50 प्रतिशत छूट देना कोई एहसान नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार और छात्र हित से जुड़ी एक आवश्यक मांग है। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस मांग पर तत्काल निर्णय लेने की अपील की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों की इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो NSUI सड़क से लेकर प्रशासन के दरवाजे तक छात्रों की आवाज उठाएगी और चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान NSUI के जिला महामंत्री विनोद गणावा, NSUI मॉडल कॉलेज प्रभारी मनोश गुण्डिया, छात्र नेता निलेश गणावा, NSUI प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस प्रभारी दीपक मखोडिया, मॉडल कॉलेज अध्यक्ष कान्तिलाल भूरिया, मुकेश मालीवाड़, आशिष भाबोर, आनंद गुण्डिया, अलकेश पारगी, अल्पेश भूरिया, तानसिंह खराड़ी, प्रवीण मुनिया, आशिक दिलीप गुण्डिया, अरुण बबेरिया, अंकित हिहोर, शिवराज कनेश, दीपक मेडा, निलेश मेडा, प्रमेश खराड़ी, अनिल, डेनियल डामोर, और सुनिल डामोर सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


