औरंगाबाद में बालू लदे ट्रैक्टर ने 15 साल के नाबालिग को रौंद दिया। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। केताकी बाजार को बंद करा दिया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। मृतक की पहचान केताकी मठ निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। प्रिंस अपने दो साथियों के साथ एरोरा गांव के पास घूम रहा था। तभी हादसा हो गया। घटना में प्रिंस के दोनों दोस्त बाल-बाल बच गए। घटना देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र की है। ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर पर केस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग भी उठाई। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई का कारोबार लगातार जारी है और गाड़ियां काफी तेज चलती है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि नाबालिगों से गाड़ियां चलवाई जाती हैं। इस कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से ड्राइवर फरार प्रदर्शन की सूचना पर कंचनपुर और देव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद से ट्राइवर और वाहन मालिक फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दोनों थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही थी, ताकि स्थिति बिगड़े नहीं। औरंगाबाद में बालू लदे ट्रैक्टर ने 15 साल के नाबालिग को रौंद दिया। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। केताकी बाजार को बंद करा दिया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। मृतक की पहचान केताकी मठ निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। प्रिंस अपने दो साथियों के साथ एरोरा गांव के पास घूम रहा था। तभी हादसा हो गया। घटना में प्रिंस के दोनों दोस्त बाल-बाल बच गए। घटना देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र की है। ट्रैक्टर मालिक और ड्राइवर पर केस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग भी उठाई। ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई का कारोबार लगातार जारी है और गाड़ियां काफी तेज चलती है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि नाबालिगों से गाड़ियां चलवाई जाती हैं। इस कारण सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से ड्राइवर फरार प्रदर्शन की सूचना पर कंचनपुर और देव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद से ट्राइवर और वाहन मालिक फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दोनों थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही थी, ताकि स्थिति बिगड़े नहीं।


