भागलपुर में इंजीनियर पर जानलेवा हमला:पुलिस के सामने चाकू से गले पर वार, बच्चों को गाली देने का विरोध करने पर वारदात

भागलपुर में इंजीनियर पर जानलेवा हमला:पुलिस के सामने चाकू से गले पर वार, बच्चों को गाली देने का विरोध करने पर वारदात

भागलपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक ने इंजीनियर पर जानलेवा हमला कर दी। पुलिस के सामने गले पर चाकू से वार किया। आनन-फानन में परिजन घायल को रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मनीष कुमार चौधरी(47) के तौर पर की गई है। चाकू मारने वाले की पहचान नीरू हरिजन के तौर पर हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी हरिजन टोला की है। पुलिस के बुलाने पर भड़का आरोपी पीड़ित की पत्नी गीता देवी ने बताया कि गांव में कुछ बच्चे ठेला पर बैठकर खेल रहे थे। यह ठेला आरोपी के रिश्तेदार का था। तभी नीरू हरिजन वहां पर पहुंचा और बच्चों को गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर मेरे पति घर से बाहर निकले। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। विवाद बढ़ने पर डायल-112 को सूचना दी गई। 5 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बद आरोपी भड़क गया। पुलिस के सामने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी सनकी टाइप का है। अक्सर गांव में लोगों से झगड़ा करते रहता है। जेल से आने के बाद वो फिर से हमलोगों को टारगेट कर सकता है। मामले की जांच में जुटी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में जगदीशपुर थानेदार रामचंद्र सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। भागलपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक ने इंजीनियर पर जानलेवा हमला कर दी। पुलिस के सामने गले पर चाकू से वार किया। आनन-फानन में परिजन घायल को रेफरल अस्पताल लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मनीष कुमार चौधरी(47) के तौर पर की गई है। चाकू मारने वाले की पहचान नीरू हरिजन के तौर पर हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी हरिजन टोला की है। पुलिस के बुलाने पर भड़का आरोपी पीड़ित की पत्नी गीता देवी ने बताया कि गांव में कुछ बच्चे ठेला पर बैठकर खेल रहे थे। यह ठेला आरोपी के रिश्तेदार का था। तभी नीरू हरिजन वहां पर पहुंचा और बच्चों को गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर मेरे पति घर से बाहर निकले। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। विवाद बढ़ने पर डायल-112 को सूचना दी गई। 5 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बद आरोपी भड़क गया। पुलिस के सामने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी सनकी टाइप का है। अक्सर गांव में लोगों से झगड़ा करते रहता है। जेल से आने के बाद वो फिर से हमलोगों को टारगेट कर सकता है। मामले की जांच में जुटी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में जगदीशपुर थानेदार रामचंद्र सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *