KGMU में इंटर्न करेंगे स्टाइपेंड बढ़वाने के लिए प्रदर्शन:ब्राउन हॉल में हड़ताल, सुनवाई न हुई तो आरपार की लड़ाई का अल्टीमेटम

KGMU में इंटर्न करेंगे स्टाइपेंड बढ़वाने के लिए प्रदर्शन:ब्राउन हॉल में हड़ताल, सुनवाई न हुई तो आरपार की लड़ाई का अल्टीमेटम

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के इंटर्न्स आज यानी 10 अगस्त को इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इंटर्न्स ने प्रदर्शन को “प्रोटेस्ट फॉर फेयर इंटर्नशिप हाइक” नाम दिया है। KGMU के इंटर्न्स सोमवार को दोपहर में ब्राउन हॉल में एकत्र होंगे। इस दौरान इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई जाएगी। इंटर्न्स का कहना है कि मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद अस्पतालों में इंटर्नशिप के दौरान उन्हें मरीजों की देखभाल और अस्पताल की सेवाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। ऐसे में इंटर्नशिप स्टाइपेंड को उनकी जिम्मेदारियों और वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप बढ़ाया जाना चाहिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *