मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव सोमवार को औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर पहुंचे। करीब 21 वर्षों के बाद देव पहुंचने पर उन्होंने भगवान भास्कर के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान सूर्य से बिहार और पूरे देश के सुख, शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। मंदिर न्यास समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आईजी का स्वागत किया। समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में आईजी विकास वैभव ने कहा कि करीब 21 वर्षों के बाद इस अलौकिक मंदिर में आने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पूरे क्षेत्र और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की है। भगवान सूर्य अपने प्रकाश से पूरे राष्ट्र को ऊर्जा, सकारात्मकता और नई दिशा प्रदान करें, यही उनकी कामना है। कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर आईजी ने कहा कि मगध क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। कानून का राज पूरी तरह स्थापित करने और बिहार को विकसित बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर लगातार नजर रखने और आम लोगों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय लोगों ने आईजी को नबीनगर एनटीपीसी से निकलने वाले ओवरलोड फ्लाई ऐश ट्रकों की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि एनटीपीसी से प्रतिदिन बड़ी संख्या में फ्लाई ऐश लदे ट्रक सड़कों पर गुजरते हैं। इनमें कई वाहन क्षमता से अधिक भार लेकर चलते हैं। इससे सड़कें जल्द क्षतिग्रस्त हो रही हैं और वाहनों की आवाजाही के दौरान उड़ने वाली धूल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि ओवरलोड ट्रकों के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। भारी वाहनों की वजह से यातायात प्रभावित होता है और सड़क किनारे रहने वाले लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती है। ओवरलोड ट्रकों पर सख्ती का निर्देश, नियमित जांच और निगरानी के आदेश ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आईजी विकास वैभव ने संबंधित अधिकारियों को मामले का तत्काल संज्ञान लेने और नियमों का उल्लंघन करने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों पर प्रभावी रोक लगाई जाए और नियम तोड़ने वाले ट्रक मालिकों व चालकों के खिलाफ जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आईजी ने अधिकारियों को नियमित जांच और निगरानी बढ़ाने का भी निर्देश दिया, ताकि ओवरलोड वाहनों का संचालन नियंत्रित किया जा सके। स्थानीय लोगों ने आईजी के त्वरित हस्तक्षेप की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अब नबीनगर एनटीपीसी से निकलने वाले ओवरलोड फ्लाई ऐश ट्रकों की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई होगी। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी आईजी के साथ रहे। सूर्य मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों ने भी विश्वास जताया कि आईजी के नेतृत्व में मगध क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी तथा देव आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिलेगा। मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव सोमवार को औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर पहुंचे। करीब 21 वर्षों के बाद देव पहुंचने पर उन्होंने भगवान भास्कर के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान सूर्य से बिहार और पूरे देश के सुख, शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। मंदिर न्यास समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आईजी का स्वागत किया। समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में आईजी विकास वैभव ने कहा कि करीब 21 वर्षों के बाद इस अलौकिक मंदिर में आने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पूरे क्षेत्र और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की है। भगवान सूर्य अपने प्रकाश से पूरे राष्ट्र को ऊर्जा, सकारात्मकता और नई दिशा प्रदान करें, यही उनकी कामना है। कानून व्यवस्था मजबूत करने पर जोर आईजी ने कहा कि मगध क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। कानून का राज पूरी तरह स्थापित करने और बिहार को विकसित बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर लगातार नजर रखने और आम लोगों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय लोगों ने आईजी को नबीनगर एनटीपीसी से निकलने वाले ओवरलोड फ्लाई ऐश ट्रकों की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि एनटीपीसी से प्रतिदिन बड़ी संख्या में फ्लाई ऐश लदे ट्रक सड़कों पर गुजरते हैं। इनमें कई वाहन क्षमता से अधिक भार लेकर चलते हैं। इससे सड़कें जल्द क्षतिग्रस्त हो रही हैं और वाहनों की आवाजाही के दौरान उड़ने वाली धूल से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि ओवरलोड ट्रकों के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। भारी वाहनों की वजह से यातायात प्रभावित होता है और सड़क किनारे रहने वाले लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती है। ओवरलोड ट्रकों पर सख्ती का निर्देश, नियमित जांच और निगरानी के आदेश ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आईजी विकास वैभव ने संबंधित अधिकारियों को मामले का तत्काल संज्ञान लेने और नियमों का उल्लंघन करने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले वाहनों पर प्रभावी रोक लगाई जाए और नियम तोड़ने वाले ट्रक मालिकों व चालकों के खिलाफ जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आईजी ने अधिकारियों को नियमित जांच और निगरानी बढ़ाने का भी निर्देश दिया, ताकि ओवरलोड वाहनों का संचालन नियंत्रित किया जा सके। स्थानीय लोगों ने आईजी के त्वरित हस्तक्षेप की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अब नबीनगर एनटीपीसी से निकलने वाले ओवरलोड फ्लाई ऐश ट्रकों की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई होगी। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी आईजी के साथ रहे। सूर्य मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों ने भी विश्वास जताया कि आईजी के नेतृत्व में मगध क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी तथा देव आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिलेगा।

