पटना जंक्शन से वैशाली का इलेक्ट्रिशियन लापता:CCTV में स्टेशन से निकलते दिखे; थाने के चक्कर काटते रहे परिजन; अब तक नहीं मिला सुराग

पटना जंक्शन से वैशाली का इलेक्ट्रिशियन लापता:CCTV में स्टेशन से निकलते दिखे; थाने के चक्कर काटते रहे परिजन; अब तक नहीं मिला सुराग

वैशाली के सहदेई बुजुर्ग निवासी श्याम किशुन राय (45) पटना जंक्शन पहुंचने के बाद लापता हो गए हैं। वे दिल्ली की NTPC कंपनी में इलेक्ट्रिशियन हैं। परिजनों के मुताबिक, पटना पहुंचने के बाद उनका मोबाइल पहले स्विच ऑफ हुआ, फिर कुछ समय घंटी जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार दोपहर दिल्ली से पटना हुए रवाना श्याम किशुन राय शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। परिजनों ने बताया कि रात करीब 8 बजे तक उनसे बातचीत हुई थी। विक्रमशिला एक्सप्रेस रात 2:33 बजे पटना जंक्शन पहुंची। इसके बाद CCTV फुटेज में वे स्टेशन के गेट से बाहर निकलते और करीब 3:10 बजे तक बैग-झोला लेकर प्लेटफॉर्म पर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। सुबह से GRP और कोतवाली के बीच भटकते रहे परिजन श्याम किशुन की तलाश में उनके परिजन सुबह करीब 6 बजे से GRP थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाते रहे। उनके पंचायत के पूर्व मुखिया शिव शंकर साह भी पटना पहुंचकर खोजबीन में जुटे हैं। उनका आरोप है कि करीब 8 घंटे तक GRP की ओर से सिर्फ CCTV फुटेज दिखाया गया, लेकिन तलाश में कोई ठोस मदद नहीं मिली। परिजनों के अनुसार, GRP की ओर से कहा गया कि यह GRP का मामला नहीं है और कोतवाली जाने को कहा गया। जब वे कोतवाली पहुंचे तो वहां से उन्हें GRP भेज दिया गया। इस तरह दोनों थानों के बीच परिजन मदद के लिए भटकते रहे। सुबह 7 बजे फोन की घंटी गई, बार-बार काटी गई कॉल श्याम किशुन के समधी धर्मनाथ राय ने बताया, ‘पटना पहुंचने के बाद परिजनों ने सुबह करीब 4 बजे उनके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा।’ परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता लगाया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। खबर लिखे जाने तक श्याम किशुन का कोई सुराग नहीं मिला था। छठ में दिल्ली गए थे, 15 अगस्त की छुट्टी में लौट रहे थे धर्मनाथ राय के मुताबिक श्याम किशुन दिल्ली की NTPC कंपनी में इलेक्ट्रिशियन हैं। छठ के समय वे दिल्ली गए थे। 15 अगस्त को छुट्टी होने के कारण वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटना जंक्शन पहुंचने के बाद वे लापता हो गए। श्याम किशुन के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार के लोग उनके सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद में लगातार तलाश कर रहे हैं। वैशाली के सहदेई बुजुर्ग निवासी श्याम किशुन राय (45) पटना जंक्शन पहुंचने के बाद लापता हो गए हैं। वे दिल्ली की NTPC कंपनी में इलेक्ट्रिशियन हैं। परिजनों के मुताबिक, पटना पहुंचने के बाद उनका मोबाइल पहले स्विच ऑफ हुआ, फिर कुछ समय घंटी जाने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार दोपहर दिल्ली से पटना हुए रवाना श्याम किशुन राय शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। परिजनों ने बताया कि रात करीब 8 बजे तक उनसे बातचीत हुई थी। विक्रमशिला एक्सप्रेस रात 2:33 बजे पटना जंक्शन पहुंची। इसके बाद CCTV फुटेज में वे स्टेशन के गेट से बाहर निकलते और करीब 3:10 बजे तक बैग-झोला लेकर प्लेटफॉर्म पर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। सुबह से GRP और कोतवाली के बीच भटकते रहे परिजन श्याम किशुन की तलाश में उनके परिजन सुबह करीब 6 बजे से GRP थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाते रहे। उनके पंचायत के पूर्व मुखिया शिव शंकर साह भी पटना पहुंचकर खोजबीन में जुटे हैं। उनका आरोप है कि करीब 8 घंटे तक GRP की ओर से सिर्फ CCTV फुटेज दिखाया गया, लेकिन तलाश में कोई ठोस मदद नहीं मिली। परिजनों के अनुसार, GRP की ओर से कहा गया कि यह GRP का मामला नहीं है और कोतवाली जाने को कहा गया। जब वे कोतवाली पहुंचे तो वहां से उन्हें GRP भेज दिया गया। इस तरह दोनों थानों के बीच परिजन मदद के लिए भटकते रहे। सुबह 7 बजे फोन की घंटी गई, बार-बार काटी गई कॉल श्याम किशुन के समधी धर्मनाथ राय ने बताया, ‘पटना पहुंचने के बाद परिजनों ने सुबह करीब 4 बजे उनके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा।’ परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता लगाया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। खबर लिखे जाने तक श्याम किशुन का कोई सुराग नहीं मिला था। छठ में दिल्ली गए थे, 15 अगस्त की छुट्टी में लौट रहे थे धर्मनाथ राय के मुताबिक श्याम किशुन दिल्ली की NTPC कंपनी में इलेक्ट्रिशियन हैं। छठ के समय वे दिल्ली गए थे। 15 अगस्त को छुट्टी होने के कारण वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटना जंक्शन पहुंचने के बाद वे लापता हो गए। श्याम किशुन के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिवार के लोग उनके सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद में लगातार तलाश कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *