निर्माणाधीन योजनाओं को समय से पूरा करें अधिकारी: गोपालजी ठाकुर:दरभंगा में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, 6 फुटब्रिज का काम जल्द शुरू करने का निर्देश

निर्माणाधीन योजनाओं को समय से पूरा करें अधिकारी: गोपालजी ठाकुर:दरभंगा में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, 6 फुटब्रिज का काम जल्द शुरू करने का निर्देश

दरभंगा में रविवार को सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान दरभंगा को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने और जिले में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने को लेकर चर्चा हुई। बलभद्रपुर, लहेरियासराय स्थित संसदीय कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ निर्माणाधीन और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। एनएच-27 पर 6 फुटब्रिज का काम जल्द शुरू करने का निर्देश सांसद ने एनएच-27 पर स्वीकृत छह फुटब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित निगरानी के साथ निर्माण की गुणवत्ता की भी लगातार जांच होनी चाहिए। जनहित से जुड़ी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एयरपोर्ट से कुशेश्वरस्थान तक बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट से कुशेश्वरस्थान होते हुए पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ाव पर चर्चा हुई। इसके अलावा सकरी एनएच-27 से कुशेश्वरस्थान होते हुए महेशखूंट तक सड़क कनेक्टिविटी, विद्यापतिनगर से बेगूसराय तक नई एक्सप्रेसवे परियोजना और एनएच-27 से एम्स होते हुए रामनगर तक आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। भारत माला परियोजना के तहत मधुबनी के भेजा से उग्रतारा स्थान, महिषी तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना में भेजा से गंडौल तक विस्तार के मुद्दे पर भी सांसद ने अधिकारियों से जानकारी ली।
हाईवे पर ट्रॉमा सेंटर और हाईवे ग्राम बनाने पर जोर सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रॉमा सेंटर और हाईवे ग्राम विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दरभंगा के चारों ओर फोरलेन और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क विकसित हो रहा है। ऐसे में सड़क हादसों के बाद घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हाईवे के आसपास ट्रॉमा सेंटर जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे ग्राम विकसित होने से यात्रियों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक पहल शुरू करने का निर्देश दिया गया। रिंग रोड और एयरपोर्ट तक फोरलेन कनेक्टिविटी पर भी चर्चा बैठक में आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे, रामनगर-रोसड़ा, लहेरियासराय-समस्तीपुर, एनएच-105, एनएच-27 से एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन तक फोरलेन कनेक्टिविटी, दरभंगा शहर के चारों ओर रिंग रोड और एकमी-शोभन फोरलेन जैसी परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दरभंगा समेत पूरे मिथिला की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं को मिशन मोड में तेजी से पूरा करना जरूरी है। बोले- जनहित की योजनाओं में शिथिलता स्वीकार नहीं डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं को समय पर पूरा करने में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ गुणवत्ता की लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला में सड़क और परिवहन ढांचे को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा, अभिलेख कुमार समेत विभाग के अन्य अधिकारी और अभियंता मौजूद थे। दरभंगा में रविवार को सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान दरभंगा को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने और जिले में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने को लेकर चर्चा हुई। बलभद्रपुर, लहेरियासराय स्थित संसदीय कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों और अभियंताओं के साथ निर्माणाधीन और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। एनएच-27 पर 6 फुटब्रिज का काम जल्द शुरू करने का निर्देश सांसद ने एनएच-27 पर स्वीकृत छह फुटब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित निगरानी के साथ निर्माण की गुणवत्ता की भी लगातार जांच होनी चाहिए। जनहित से जुड़ी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एयरपोर्ट से कुशेश्वरस्थान तक बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट से कुशेश्वरस्थान होते हुए पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ाव पर चर्चा हुई। इसके अलावा सकरी एनएच-27 से कुशेश्वरस्थान होते हुए महेशखूंट तक सड़क कनेक्टिविटी, विद्यापतिनगर से बेगूसराय तक नई एक्सप्रेसवे परियोजना और एनएच-27 से एम्स होते हुए रामनगर तक आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। भारत माला परियोजना के तहत मधुबनी के भेजा से उग्रतारा स्थान, महिषी तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना में भेजा से गंडौल तक विस्तार के मुद्दे पर भी सांसद ने अधिकारियों से जानकारी ली।
हाईवे पर ट्रॉमा सेंटर और हाईवे ग्राम बनाने पर जोर सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रॉमा सेंटर और हाईवे ग्राम विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दरभंगा के चारों ओर फोरलेन और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क विकसित हो रहा है। ऐसे में सड़क हादसों के बाद घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हाईवे के आसपास ट्रॉमा सेंटर जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे ग्राम विकसित होने से यात्रियों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक पहल शुरू करने का निर्देश दिया गया। रिंग रोड और एयरपोर्ट तक फोरलेन कनेक्टिविटी पर भी चर्चा बैठक में आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे, रामनगर-रोसड़ा, लहेरियासराय-समस्तीपुर, एनएच-105, एनएच-27 से एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन तक फोरलेन कनेक्टिविटी, दरभंगा शहर के चारों ओर रिंग रोड और एकमी-शोभन फोरलेन जैसी परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दरभंगा समेत पूरे मिथिला की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं को मिशन मोड में तेजी से पूरा करना जरूरी है। बोले- जनहित की योजनाओं में शिथिलता स्वीकार नहीं डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं को समय पर पूरा करने में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ गुणवत्ता की लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दरभंगा सहित संपूर्ण मिथिला में सड़क और परिवहन ढांचे को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा, अभिलेख कुमार समेत विभाग के अन्य अधिकारी और अभियंता मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *