भोजपुर- सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत:मजदूरी करके घर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे

भोजपुर- सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत:मजदूरी करके घर लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते थे

भोजपुर में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई। इलाज के दौरान घर पर दम तोड़ दिया। मृतक मुन्ना सिंह(55) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला था। करीब 16 साल से अपनी पत्नी के साथ जीरो माइल स्थित किराए के मकान में रह रहा था। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। मृतक के पड़ोसी राम अवधेश ठाकुर ने बताया कि मुन्ना सिंह 3 अगस्त को भेलाई गांव में काम करने गए थे। लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया था। घर में मचा कोहराम पटना पीएमसीएच में 2 दिनों तक इलाज चला। इसके बाद परिवार के लोग घर लेकर आ गए। रविवार देर शाम उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में सिर्फ पत्नी है, कोई संतान नहीं था। मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत हो गई। इलाज के दौरान घर पर दम तोड़ दिया। मृतक मुन्ना सिंह(55) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला था। करीब 16 साल से अपनी पत्नी के साथ जीरो माइल स्थित किराए के मकान में रह रहा था। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। मृतक के पड़ोसी राम अवधेश ठाकुर ने बताया कि मुन्ना सिंह 3 अगस्त को भेलाई गांव में काम करने गए थे। लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया था। घर में मचा कोहराम पटना पीएमसीएच में 2 दिनों तक इलाज चला। इसके बाद परिवार के लोग घर लेकर आ गए। रविवार देर शाम उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में सिर्फ पत्नी है, कोई संतान नहीं था। मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *